Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 99

सरोजनीनगर से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ के सरोजनीनगर से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का निधन हो गया। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। भाजपा नेता के निधन से विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

सरोजनीनगर से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और सरोजनीनगर सीट से तीन बार के विधायक शारदा प्रताप शुक्ला का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहीं उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। वे करीब 77 वर्ष के थे। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। सरोजनीनगर के रहीम नगर इलाके के पड़ियाना गांव निवासी शारदा प्रताप शुक्ला ने राजनीति के मैदान में काफी दूरी तय की। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। एक बार उन्हें यूपी सरकार में मंत्री बनाया गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। सरोजनीनगर इलाके के कार्यकर्ता उनके निधन की सूचना के बाद उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने नेता की मौत पर शोक जताया। वहीं, सरोजनीनगर से वर्तमान विधायक विधायक राजेश्वर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया। शारदा प्रताप शुक्ला ने यूपी चुनाव 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे थे। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी।

राजेश्वर सिंह ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री के निधन की सूचना दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि स्तब्ध हूं, निशब्द हूं। सरोजनीनगर भाजपा परिवार ने अपने वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। विधायक ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संपप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...