Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 75

दर्शन और राजश्री की शादी का गवाह बना भारत का 'संविधान', बिना पंडित व 7 फेरे के अनोखे अंदाज में हुआ विवाह

मध्य प्रदेश के बैतूल में दर्शन और राजश्री की शादी का गवाह भारत का संविधान बना है। दर्शन और राजश्री का कहना है कि प्रेम विवाह के लिए परिवार को मनाना उनके लिए चुनौती थी लेकिन दोनों की खुशी के लिए परिवार मान गए।

दर्शन और राजश्री की शादी का गवाह बना भारत का 'संविधान', बिना पंडित व 7 फेरे के अनोखे अंदाज में हुआ विवाह

वैसे तो आपने कई शादियां देखी होंगी और इसका लुत्फ भी उठाया होगा, लेकिन आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताएंगे। जो अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में वकील दर्शन बुंदेले और टीचर राजश्री अहिरे की शादी संपन्न हुई।

दूल्हा और दुल्हन ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर की शादी
इस शादी की सबसे अनोखी बात ये रही कि दूल्हा और दुल्हन ने स्टेज पर ही संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर शादी की। हालांकि, इस शादी में न तो मंडप लगाया गया था और न ही पंडित और रस्में अदा की गई। बल्कि दूल्हा और दुल्हन ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर एक-दूसरे के साथ शादी की कस्में खाई। दर्शन और राजश्री का कहना है कि प्रेम विवाह के लिए परिवार को मनाना उनके लिए चुनौती थी, लेकिन दोनों की खुशी के लिए परिवार मान गए।

लोगों ने की दूल्हा और दुल्हन की तारीफ
बता दें कि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई। समारोह में मौजूद दूल्हा और दुल्हन के इस अनोखे अंदाज में हुई शादी को देख वहां मौजूद हर किसी ने उनकी तारीफ की।

एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं दर्शन और राजश्री
बताते चलें कि वकील दर्शन बुंदेले और टीचर राजश्री अहिरे के बीच काफी साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हरदा के एक्सीलेंस स्कूल में हायर सेकंडरी क्लास की शिक्षिका राजश्री से 12 वर्ष पहले दर्शन की कॉलेज में दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलकर सामाजिक कार्य करने लगे। 12 साल बाद दर्शन और राजश्री ने विवाह करने का फैसला लिया। दर्शन बुंदेले और राजश्री अहिरे दोनों ही अलग जाति से आते हैं। उन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का निर्णय लिया। दोनों ने समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के लिए संविधान की प्रस्तावना के साथ शादी की।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...