Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 72

मध्यप्रदेश: प्रियंका गांधी सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेसियों ने रैली के सफल होने का दावा किया है। शिवपुरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्वालियर लाने का टारगेट दिया गया है। वहीं, शिवपुरी में प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को उत्साह है।

मध्यप्रदेश: प्रियंका गांधी सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिवपुरी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। शिवपुरी में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं और ग्वालियर में होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व्यवस्था में लगे हुए हैं। ग्वालियर की रैली में शिवपुरी से 15 हजार से ज्यादा लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसको लेकर जिला कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक कर रहे हैं और रूपरेखा बनाने में जुटे हुए हैं। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण, विजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेसी उत्साह से लबरेज हैं। प्रियंका गांधी का यह दौरा मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं को इस सभा को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्वालियर रैली में जाएंगे और अपनी भागीदारी निभाएंगे।

कांग्रेसी बोले - प्रियंका के दौरे से नई दिशा मिलेगी
शिवपुरी कांग्रेस के संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने ने बताया कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर बढ़-चढ़कर सब कांग्रेसी रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रदीप बिरथरे ने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है और प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ता और ऊर्जा से भर जाएगा। युवक कांग्रेस शिवपुरी विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान ने बताया कि बड़ी संख्या में शिवपुरी के युवा ग्वालियर में होने वाली प्रियंका गांधी की सभा में भाग लेंगे। हथेड़ा मंडल अध्यक्ष अजमेर रजक ने बताया कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर पूरी तैयारियां चल रही है और इस रैली को सफल बनाने के लिए हर कांग्रेसी कार्यकर्ता तन मन धन से अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...