Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 161

लोकसभा चुनाव 2024: महराजगंज में बोले मध्‍य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस को नहीं पता, कहां हुआ था प्रभु राम का जन्म

डा0 मोहन यादव भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को मालूम है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था लेकिन कांग्रेस को यह पता नहीं है। प्रभु राम अयोध्या में नहीं मुस्कराएंगे तो कहां मुस्कराएंगे। अयोध्या धाम आज जगमगा रहा है। देश के सभी धाम इसी तरह से उल्लासित होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: महराजगंज में बोले मध्‍य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस को नहीं पता, कहां हुआ था प्रभु राम का जन्म

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के पूर्ववर्ती सरकारों की कार्य प्रणाली का हवाला देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। घाेटालों के चलते पूरा देश अस्त-व्यस्त था। राहुल गांधी ने कैबिनेट के फैसले को फाड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त हुआ है। पाकिस्तान ने दो बार गलती की तो घर में घुसकर उसे मारा गया। बहुमत के साथ सरकार आते ही कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी गई।

बुधवार को डा. मोहन यादव भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में बरगदवा के मुन्नर प्रसाद इंटर कालेज के परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को मालूम है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था, लेकिन कांग्रेस को यह पता नहीं है। प्रभु राम अयोध्या में नहीं मुस्कराएंगे तो कहां मुस्कराएंगे। अयोध्या धाम आज जगमगा रहा है। देश के सभी धाम इसी तरह से उल्लासित होंगे।उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया कि चाय वाला कैसे सरका चला पाएगा।

कहा कि कोरोना वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कहकर विपक्षियों ने तंज कसा था। पाठयक्रमों में एजेंडे के अनुरूप बदलाव किए गए। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए उसे कांग्रेस कर रही है। जनसभा को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...