Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 190

UP Election: अखिलेश के समर्थन में यूपी आई ममता, भाजपा को देश के लिए खतरा बताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव राजनीतिक सरगर्मी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एंट्री हो गई है। लखनऊ पहुंची ममता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता में बीजेपी पर जमकर हमले किए।

UP Election: अखिलेश के समर्थन में यूपी आई ममता, भाजपा को देश के लिए खतरा बताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव राजनीतिक सरगर्मी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एंट्री हो गई है। लखनऊ पहुंची ममता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता में बीजेपी पर जमकर हमले किए। ममता ने भाजपा को देश के लिए खतरा बताया।  ममता बनर्जी के यूपी आने से भाजपा पर संकट के बादल गहरा गए हैं। ममता ने कहा कि भाई अखिलेश ने लखनऊ बुला कर यूपी से रिश्ता बनाने का मौका दिया। हर चुनाव में बीजेपी को हराना है। सपा को जीताना है। 15 फरवरी को हम वाराणसी जाएंगे। 


हम बिना मेनिफेस्टो के करते हैं काम

ममता ने कहा कि, "हम बिना मेनिफेस्टो में कहे काम करते हैं। यूपी में अगर निवेश हुआ तो हम खुश हैं, लेकिन वह पैसा कहा गया। पीएम केअर फण्ड का तो आडिट नहीं हुआ।  जो लोग किसान आंदोलन, दंगों में शहीद हुए उन्हें रेलवे में नौकरी दी जाए। भाजपा यह ऐलान करे।


ममता का आरोप - भाजपा की रैली अच्छे से हो रहा है, हमे करने नही दिया जा रहा

वहीं, ममता बनर्जी ने कहा, "मै यूपी की जनता का स्वागत करती हूं। भाई अखिलेश ने लखनऊ बुलाकर यूपी के साथ रिश्ता बनाने का मौका दिया है। सपा के नेता यहां मौजूद हैं, वर्चूअल हो रही है। भाजपा की रैली अच्छे से चलती है, लेकिन हम लोग को करने नहीं दे रहे हैं। हम लोग करते तो लाखों लोग आते। हर चुनाव में आप इकट्ठा होकर सपा को जिताइए। मैं बनारस जाऊंगी। मैं यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही, बस अखिलेश का समर्थन करने आई हूं।"


भाजपा पहले माफी मांगे फिर वोट

ममता बनर्जी ने आगे कहा, "कुछ लोग हैं जो बसंत में कोयल की तरह कुहू कुहू करते हैं। वैसे वोट काट कर भाग जाते हैं। बंगाल में ममता को हराने गए थे यूपी में कोविड को नहीं हरा पाए। कितने लोगों को गंगा में बहा दिया। जब कोई मर जाता है तब सबसे ऊपर उठ जाता है। उनको श्रद्धांजलि दी जाती है। आपने सबको बहा दिया लकड़ी नहीं थी क्या? पहले माफ़ी मांगो फिर वोट मांगो।"

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...