Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 154

त्रिपुरा के नए सीएम मणिक साह बिप्लब देब की जमकर की तारीफ, बोले- 'भाजपा के सामने नहीं कोई चुनौती'

त्रिपुरा के नए सीएम ने कहा कि, हाल ही में एडीसी चुनाव हुआ था, उसमें वाम दलों को एक सीट भी नहीं मिली। उस हिसाब से हमें नहीं लगता है कि कम्युनिस्ट पार्टी को लेकर हमारे सामने कोई चुनौती है।

त्रिपुरा के नए सीएम मणिक साह बिप्लब देब की जमकर की तारीफ, बोले- 'भाजपा के सामने नहीं कोई चुनौती'

त्रिपुरा में चुनावों से ठीक पहले भाजपा ने मणिक साहा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। जिसके बाद अब साहा त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ भी ले चुके हैं। लेकिन त्रिपुरा में भाजपा इस वक्त अंदरूनी कलह से जूझ रही है, जो नए सीएम मणिक साहा के लिए एक बड़ी चुनौती है।

पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अच्छा काम किया

पार्टी में कलह की खबरों और चुनौतियों को लेकर मणिक साहा ने कहा कि, भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ एक सामाजिक पार्टी भी है। उस हिसाब से चुनाव आएंगे और जाएंगे। हम लोग एक ही तरह से काम करते हैं। 2023 के लिए हम बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने काफी अच्छा काम किया। ऐसा नहीं है कि उनका काम ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें नहीं बदला गया। जनता उनके काम से काफी खुश है। पार्टी में ये बदलाव एक रिले रेस की तरह है। आज मैं हूं कल नहीं भी रह सकता हूं। इससे पार्टी और जनता के लिए फायदा होता है। त्रिपुरा भाजपा में किसी भी तरह की कलह नहीं है। पहले भी भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री बदले गए, ये भी उसी तरह है।

बतौर मुख्यमंत्री सबसे बड़ी चुनौती पर बात करते हुए मणिक साहा ने कहा कि, बीजेपी 365 दिन काम करती है। हमें यही सामने रखकर काम करना है। हम चुनाव के लिए काम नहीं करते हैं। जनता हमसे खुश है, इसलिए कोई ज्यादा चुनौती नहीं है।

'भाजपा के लिए नहीं कोई चुनौती'

त्रिपुरा के सीएम ने कहा कि, हाल ही में एडीसी चुनाव हुआ था। उसमें वाम दलों को एक सीट भी नहीं मिली। उस हिसाब से हमें नहीं लगता है कि कम्युनिस्ट पार्टी को लेकर हमारे सामने कोई चुनौती है। विधानसभा में ये हमारे विपक्षी हैं, इसीलिए हम इनके बारे में सोचते हैं। हमने चार साल में क्या-क्या काम किए उसे लेकर ही हम जनता के बीच जाएंगे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...