Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / टैकनोलजी /

  • 0
  • 143

डिजिटल मास्क

सेफ्टी और लुक दोनों:फेस को दूसरों से अलग बनाते हैं डिजिटल मास्क, ये वायरस को मारेंगे और एयर प्यूरिफाई भी करेंगे

डिजिटल मास्क


क्या काम करते हैं डिजिटल फेस मास्क?
चेहरे पर इनका इस्तेमाल आम मास्क की तरह ही किया जाता है, लेकिन ये कपड़े वाले मास्क से पूरी तरह अलग होते हैं। अलग-अलग कंपनी के डिजिटल मास्क में अलग-अलग फीचर्स हो सकते हैं। इन मास्क में UV लाइट, फैन, LED लाइट, बैटरी, सेंसर, एयर प्यूरिफायर जैसे कई फीचर्स दिए होते हैं। हालांकि, ये जरूरी नहीं की सभी फीचर्स किसी एक मास्क में मिल जाएं।

कितने सुरक्षित हैं ऐसे मास्क?
ये मास्क पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। बल्कि, इनमें वायरस को खत्म करने के लिए एडिशन फीचर जैसे अल्ट्रावायलेट (UV) LED होती है। ये जर्म्स को खत्म करने में सक्षम है। साथ ही, इनमें पार्टेबल एयर प्यूरिफायर भी दिए होते हैं। यानी ये वायरस को खत्म करने के साथ हवा को साफ करने का भी काम करते हैं।

कितने तरह के होते हैं ये मास्क?
डिजिटल मास्क का ट्रेंड अब तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियां ऐसे मास्क बना रही है। जनवरी में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो के दौरान ये देखने को भी मिला था। बीनाटोन, रेजर, एयरपॉप, LG भी ऐसे मास्क बना रही हैं। ज्यादातर कंपनियों के मास्क अलग डिजाइन और क्वालिटी से लैस हैं। वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिजिटल मास्क सर्च करने पर कई कंपनियों के मास्क आ जाते हैं।

डिजिटल मास्क की कीमत
इनकी कीमत करीब 800 रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं, टॉप मॉडल की कीमत करीब 11,000 रुपए तक है। शुरुआती कीमत वाले मास्क पर LED लाइट लगी होती है, जो रात के वक्त आपको दूसरो से अलग बना देता है। या फिर इन मास्क का इस्तेमाल पार्टी के दौरान किया जाता है। ज्यादातर कंपनियां अपनी डिजिटल मास्क को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही बेच रही हैं।

अब जानते हैं कुछ मास्क के बारे में...

  • बीनाटोन मास्कफोन: हांगकांग बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बीनाटोन का फेस मास्क दिखने में रेगुलर मास्क की तरह है। मास्क में N-95 फिल्टर्स लगे हैं। ये प्रदूषण से से बचाते हैं। इसमें माइक्रोफोन और इयरबड्स भी मिलेंगे, जिससे कॉल अटेंड कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इसमें 13 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। मास्क से एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा। इसे ऐप से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर पाएंगे। इसकी कीमत करीब 3,700 रुपए होगी।
  • रेजर स्मार्ट मास्क: अमेरिकी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी रेजर ने स्मार्ट मास्क कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसे प्रोजेक्ट हेजल नाम दिया है। ये N-95 क्लास फेस मास्क है। इसे वेंटिलेशन फंक्शन के साथ डिजाइन किया है। इसमें इंटरनल लाइट दी है जो अंधेरा होने पर ऑटोमैटिक ऑन हो जाती है। इससे मास्क ट्रांसपेरेंट हो जाता है और बोलने पर लोग आपका चेहरा देख सकते हैं। इसमें लो-लाइट मोड, इनबिल्ट माइक और एम्पलीफायर भी दिया है।
  • एयरपॉप एक्टिव प्लस: इस फैशनेबल मास्क में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इ
    • इसमें एक सेंसर लगाया गया है। ये आपकी सांस, पॉल्यूशन लेवल, एयर क्वालिटी को ट्रैक करता है। मास्क फोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है। ये सभी चीजों की डिटेल आपके फोन पर भेजता है। कंपनी का कहना है कि ये एथलीटों की सांस लेने में मदद करता है। इसकी बिक्री फरवरी से शुरू होगी। बिना सेंसर वाले मास्क की कीमत करीब 4000 रुपए और सेंसर वाले मास्क की कीमत करीब 14500 रुपए होगी।
    • LG प्यूरीकेयर मास्क: कंपनी ने इस मास्क को सितंबर 2020 में पेश किया था। अब इसे लॉन्च कर दिया है। इसमें पार्टेबल एयर प्यूरिफायर में सेंसर मिलेंगे। इसमें H13 HEPA फिल्टर्स और दो फैन लगाए हैं। ये इलेक्ट्रिक मास्क एयर लीकेज को काफी कम कर देता है। इसे घंटों पहने रखने पर भी यूजर को परेशानी नहीं होगी। मास्क में 820mAh की बैटरी दी है। ये लो मोड पर 8 घंटे और हाई मोड पर 2 घंटे चलती है। मास्क में UV-LED मिलेगी। जो जर्म्स को खत्म करने में सक्षम है। इसकी कीमत करीब 11,000 रुपए है।


Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...