'मधुबन में राधिका नाचे' विवाद पर सनी लियोनी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। मथुरा के पुजारियों का आरोप है की इस गानें पर "अश्लील" नृत्य करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
मथुरा के पुजारियों ने सनी लियोन के नवीनतम वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने "मधुबन में राधिका नाचे" गीत पर "अश्लील" नृत्य करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। संगीत वीडियो बुधवार को सारेगामा म्यूजिक द्वारा जारी किया गया था और इसमें कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती द्वारा गाए गए पार्टी नंबर में सनी लियोन हैं। इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था।
सनी लियोनी इन दिनों अपने गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' को लेकर विवादों में हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। 22 दिसंबर को म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने सनी लियोनी और कनिका कपूर के मधुबन पार्टी सॉग को रिलीज किया था। कुछ हिंदुवादी संगठनों का कहना है कि इस गाने के जरिए हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाया गया है। हालांकि अभी तक इस गाने को डांस के जरिए सजाने वाली सनी लियोनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रिल शेयर किया है। जिस पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।
सनी लियोनी ने कुछ सेकंड का रिल बनाया है जिसमें वो जेंडर से जुड़े मिथक के बार में बता रही हैं। आदमी पिंक नहीं पहन सकते हैं, महिलाओं को घर पर रहना चाहिए, आदमी रोते नहीं हैं, लड़कियां शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनना चाहिए, जैसी बातों को उन्होंने खारिज किया है। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह रिल शेयर किया है। इस रिल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि मधुबन गाने को लेकर विवाद पर यह रिल सनी ने बनाया है। वहीं कुछ यूजर्स सनी के जेंडर से जुड़े मिथक पर सहमति जताई। वहीं कुछ लोगों ने सनी लियोनी की खूबसूरती की तारीफ की।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...