Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 69

मेरठ: संदिग्ध हालात में भाजपा नेता की गोली लगने से मौत, बेड पर मिला शव

भाजपा नेता युवा मोर्चा में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थे 2014 में किया था दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह। सीओ दौराला इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा समेत फोरेंसिक टीम ने किया मुआयना घर के बाहर लगी भाजपाइयों की भीड़।

मेरठ: संदिग्ध हालात में भाजपा नेता की गोली लगने से मौत, बेड पर मिला शव

कंकरखेड़ा के कस्बा बाजार में न्यू गोविंदपुरी निवासी भाजपा में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। निशांक के सीने में गोली लगा शव उनके घर में बेड पड़ा मिला। रात में पत्नी सोनिया से विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी घर का मुख्य गेट पर ताला लगाकर थोड़ी दूर पर अपने मायके चली गई थी। 

सुबह जेठ के घर पहुंची थीं पत्नी
उसके बाद वह सुबह करीब 6:15 अपने जेठ के घर पहुंची और उन्हे अपने घर ले गई। जहां भाजपा नेता का गोली लगा शव पड़ा था। सूचना पर सीओ दौराला, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। अलमारी से पत्नी ने तमंचा और भाजपा नेता का मोबाइल पुलिस को सौंपा। मृतक के घर के बाहर भाजपाइयों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचा दिया।

फूफा ने लिया था गोद
कंकरखेड़ा में न्यू गोविंदपुरी में डीएवी स्कूल के पास निवासी भाजपा नेता निशांक गर्ग पुत्र स्वर्गीय आनंद कुमार गर्ग का मकान है। निशांक गर्ग के असली पिता का नाम स्वर्गीय राजेश गोयल है। आनंद कुमार गर्ग निशांत के फूफा हैं, जिनके 5 बेटी है। जब निशांक 5 दिन का था, तब फूफा आनंद कुमार गर्ग ने राजेश गोयल से उन्हें कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गोद ले लिया था। वर्तमान में जिस घर में निशांक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते है, वह मकान उनके फूफा यानि गोद लेने वाले पिता का मकान है।

फरवरी 2014 में किया था प्रेम विवाह
निशांक गर्ग ने फरवरी 2014 में कंकरखेड़ा की अशोकपुरी निवासी सोनिया प्रजापति पुत्री संजय से प्रेम विवाह किया था। उस दौरान दोनों के स्वजन इस शादी से नाखुश थे। मगर धीरे-धीरे माहौल बदला तो दोनों के स्वजन ने शादी को स्वीकार किया। भाजपा नेता के 8 वर्षीय बेटा विधान और 5 वर्षीय बेटी का क्वाध है। पुलिस को पत्नी सोनिया ने दिए बयानों में बताया है कि अक्सर पति से उसका झगड़ा होता रहता था। मगर एक-दो दिन में सब सामान्य हो जाता था।

शुक्रवार देर रात करीब 1:00 दंपति में झगड़ा हुआ। पति नशे में थे। इस दौरान दोनों में मारपीट भी हुई। गुस्से में भाजपा नेता ने पत्नी के बाल काट दिए। जिसके बाद करीब 2:15 बजे पत्नी ने स्कूटी बाहर निकाली और दोनों बच्चों के साथ गेट का ताला बाहर से बंद कर अपने मायके अशोकपुरी चली गई।

जेठ के घर पहुंची पत्नी 
शनिवार सुबह करीब 6:13 बजे सोनिया अपने मायके से निशांक के घर के पास रहने वाले अपने जेठ गौरव गोयल के घर पहुंची। जहां फोन कर उसने गौरव को कहा कि वह बाहर खड़ी है, गेट खोल दे। गौरव की पत्नी ने गेट खोला तो सोनिया ने अपने और निशांक के बीच हुए झगड़े की बात बताई।

सोनिया जेठ को लेकर अपने साथ घर पहुंची। घर पर पहुंचा ताला खोल अंदर कमरे में पहुंचे तो बेड पर सीने में गोली लगा निशांक का शव पड़ा था। शरीर पर बनियान और अंडरवियर था। तब तक सीने से निकला खून भी सूख चुका था। गौरव ने आस पड़ोस को सूचना दी। करीब 6:25 पुलिस को सूचना मिली। सीओ दौराला अभिषेक पटेल इंस्पेक्टर अजय कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर बुलाई गई। जांच पड़ताल की जिसके बाद शव मर्चरी पहुंचा दिया। 

पत्नी को 90 हजार की घड़ी और दो सोने की अंगूठी हाल ही में गिफ्ट की थी
भाजपा नेता के बड़े भाई गौरव ने बताया कि 10 दिन पहले ही निशांक ने अपनी पत्नी को करीब 90 हजार रुपए की घड़ी और सोने की दो अंगूठी उपहार में दी थी। पत्नी की एक डिमांड पर वह हर सुविधा पूरी करता था। भाई की मौत के बाद गौरव और अन्य स्वजन का रोकर बुरा हाल है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...