Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 84

साक्षी महाराज का तंज, राहुल को टीशर्ट पहन देख गिरगिट भी शरमा जाए, कभी बांधते हैं जनेऊ तो कभी माला

मेरठ में आए एक कार्यक्रम में भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके बाप-दादाओं ने देश तोड़ने का काम किया संतान भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।

साक्षी महाराज का तंज, राहुल को टीशर्ट पहन देख गिरगिट भी शरमा जाए, कभी बांधते हैं जनेऊ तो कभी माला

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों भाजपा के दिग्गजों के निशाने पर है। मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित जैन मंडप में अखिल भारतीय पंच निर्मोही अखाड़ा के महामण्डलेश्वर व आयोजक द्वारा आयोजित संत समागम में पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी के टीशर्ट पहनकर यात्रा करने पर निशाना साधा। साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा। वह कभी जनेऊ बांध लेते हैं, कभी माला पहनाकर लेते हैं, कभी तुर्की टोपी पहन लेते हैं और कभी तिलक लगाकर लेते हैं। यह यात्रा हास्यास्पद है। सब नाटक जैसा प्रतीत होता है।

राहुल गांधी बोलना जानते नहीं
साक्षी महाराज ने कहा कि मुझ जैसा संत उनका विश्लेषण नहीं कर सकता। राहुल गांधी के संसद में बोलने का मौका न मिलने वाले सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी बोलना जानते नहीं है। बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। लोकसभा स्पीकर बार-बार बहस करने के लिए कहते हैं लेकिन ये लोग बहस से दूर भागते हैं।

आज देश में बन रहा भव्य राम मंदिर
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि एक जमाना था जब जय श्रीराम कहने वालों को गोली से छलनी कर दिया जाता था, आज उसी देश में विश्व का सबसे भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सरकार के मंत्री विधायक कहीं न कहीं संत के शरण में देखकर लगता है कि भारत बदल रहा है। इस धरती पर इकलौते हम हैं जो कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया से विश्व का कल्याण हो। जब मैं पहले मेरठ आकर 'हम चार हमारे 40' की बात कहता था तो पुलिस प्रशासन मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देता था। बहुत जल्द ही समान आचार संहिता कानून और जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून आने वाला है।

देश फतवों से नहीं चलने वाला
आज सरकारी भवनों पर तिरंगा पूरे शान से लहराता है। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु कहलाएगा। यह देश फतवों से चलने वाला नहीं है। जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ने का काम किया, आज उनकी संतान भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। हमारे योगी बाबा का हथियार बुलडोजर है। आजम खान, अतीक अंसारी जैसों को ठीक कर दिया। भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा।

संत समागम में ये रहे मौजूद
संत समागम में मंच पर अखिल भारतीय पंच निर्मोही अखाड़ा अध्यक्ष रविंद्र पुरी, जसविंदर सिंह शास्त्री, कनकप्रभा सरस्वती जी महाराज, गोपाल दास जी महाराज, रामदास जी महाराज ने संबोधन करते हुए सनातन धर्म और संस्कृति अपनाने पर जोर दिया। संचालन नितिन बालाजी ने किया। समागम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संयुक्त व्यापार अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता मारवाडी, कमलदत्त शर्मा, विवेक रस्तोगी, सचिन सिरोही, मनीष लोहिया व अन्य का मंच पर स्वागत किया गया। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...