भाजपा विधायक संगीत सोम संगीत सोम ने विवादित बयान देकर फंस गए हैं। कहा 'प्रदेश में जहां-जहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई, वहां पर बीजेपी दोबारा मंदिर बनवाएगी, उत्तर प्रदेश के हिन्दू भी हिन्दू हैं और मुस्लिम भी हिन्दू हैं।'
मेरठ: सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर संगीत सोम ने विवादित बयान देकर फंस गए हैं। संगीत सोम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'प्रदेश में जहां-जहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई, वहां पर बीजेपी दोबारा मंदिर बनवाएगी, उत्तर प्रदेश के हिन्दू भी हिन्दू हैं और मुस्लिम भी हिन्दू हैं।' संगीत सोम ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कुछ लोग आजकल सीजनल हिंदू बन रहे हैं,' फिर आगे उन्होनें कहा, 'अपनी सरकार में संतों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अब हरिद्वार जाकर संतों से माफी मांग रहे हैं।'
प्रदेश में सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सभी 403 विधानसभाओं में विधायकों ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। मेरठ के सरधना सीट के बीजेपी विधायक संगीत सोम ने भी डेढ़ सौ पन्नों का चिट्ठा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए विवादित बयान देने के साथ ही समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि '2022 चुनाव आते ही बहुत से लोग सीजनल हिंदू बन गए हैं और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तो भगवान विश्वकर्मा का मंदिर भी बनवाने का एलान कर बैठे हैं।'
संगीत सोम ने कहा कि 'बीजेपी ने लोगों को रहने लायक माहौल दिया है। लोग सुरक्षा के भरोसे के साथ अपना काम कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार की तमाम योजनाओं ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में 350 सीटों के साथ 2022 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।'
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...