Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / खेल /

  • 0
  • 153

धोनी: हाथ में भगवत गीता और चेहरे पर चमक, आईपीएल जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का ये अंदाज देखिए

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में धोनी के हाथ में भगवत गीता है। धोनी ने घुटने में चोट के साथ आईपीएल के पूरे सीजन में खेले और अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया।

धोनी: हाथ में भगवत गीता और चेहरे पर चमक, आईपीएल जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का ये अंदाज देखिए

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया। गत सोमवार को रिजर्व डे पर खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को मात दी थी। चेन्नई को मैच के आखिरी गेंद पर जीत मिली। यह चेन्नई के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का 5वां आईपीएल खिताब है। 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी ने घुटने की चोट से जूझते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

भगवत गीता के साथ फोटो वायरल
महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में घुटने की सर्जरी के लिए कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इस बीच धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें धोनी अपने हाथ में श्रीभगवद्गीता लिए हैं। कार में फोटो धोनी फोटोग्राफर को गीता दिखाकर मुस्कुरा रहे हैं।

अगला आईपीएल सीजन भी खेलेंगे?
उम्मीद लगाई जा रही थी कि आईपीएल 2023 के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद धोनी ने कहा कि वह एक साल और खेलने की कोशिश करेंगे। हालांकि अभी तक निश्चित नहीं है कि वो खेलेंगे या नहीं। क्योंकि धोनी ने कहा कि यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

चैंपियन बनाने में कप्तानी का बड़ा योगदान
चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का बड़ा योगदान रहा। वह बल्ले से भले ही कमाल नहीं कर पाए लेकिन गेंदबाजों के बदलाव और फील्डिंग पोजिशन टीम को विजेता बनाने में अहम थी। उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन की वजह से बेन स्टोक्स जैसे बड़े खिलाड़ी को बेंच पर रखा। दीपक चाहर के अलावा टीम की तेज गेंदबाजी में अनुभव नहीं था। चाहर कई मैचों में चोट की वजह से बाहर रहे लेकिन वह धोनी की कप्तानी ही थी, जिसने चेन्नई को कभी बैकफुट पर नहीं जाने दिया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...