Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 186

मुलायम सिंह ने सपा की सरकार बनाने के लिए लोगो से की अपील, अखिलेश बोले - 'ये युवाओं के भविष्य की चुनाव है'

सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश याद ने पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा ये यूपी के युवाओं के भविष्य की चुनाव है।

मुलायम सिंह ने सपा की सरकार बनाने के लिए लोगो से की अपील, अखिलेश बोले - 'ये युवाओं के भविष्य की चुनाव है'

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोगो से सपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए। समाजवादी सरकार आप सब को सभी सुविधाएं देगी और समस्याओं का समाधान करेगी।


मुलायम सिंह ने कहा कि नौजवानों में बहुत जोश और उत्साह है। हम सभी को देश की रक्षा और सम्मान के लिए हर त्याग को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग जो हमारे ऊपर विश्वास करते हैं, हम उनके विश्वास को बनाए रखेंगे। वह पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।


इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लिया है कि हमें लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान को बचाना है। जो लोग सत्ता में बैठे हैं। वह नकारात्मक सोच के लोग हैं। समाज को लड़ाना चाहते हैं। हम सभी समाजवादी लोगों को इनसे मुकाबला करना है।


अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) इन नकारात्मक सोच के लोगों का लगातार मुकाबला करते रहे। भाजपा को ऐसे समय में हराया, जिस समय कोई सोच नहीं सकता था कि भाजपा हारेगी। नेताजी समाज के दबे, कुचले और शोषित लोगों को साथ लेकर आए थे। कांशीराम को साथ लाकर देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया था। इससे पहले भी समाजवादी और अंबेडकरवादी लोग साथ आना चाहते थे।


किसान आंदोलन में 700 किसान हुए शहीद - अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि धरने पर बैठे 700 किसान शहीद हुए, तब काले कानून वापस हुए। एक तरफ किसानों को अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़नी पड़ रही है, वहीं किसान और गांव का बेटा देश की सीमा पर रक्षा कर रहा है। सीमाओं पर रक्षा में सबसे ज्यादा गांव और किसान के बेटे हैं। लेकिन भाजपा की सरकार में उसी किसान के साथ क्या क्या नहीं हुआ। सड़क पर कीलें लगा दी गईं। आरसीसी की दीवार बना दी गई। डीजल नहीं दिया गया और आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। इस अपमान और अन्याय को किसान कभी नहीं भूल सकता है।

सत्ता में किसानों को कुचलने वाले बैठे हैं - अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में वही लोग बैठे हैं, जिनके बेटों ने किसानों को कुचल दिया। उनकी हत्या कर दी। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव को किसान, नौजवान, विकास, महंगाई और बेरोजगारी से हटाकर दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है लेकिन अभी तक प्रदेश की जनता और समाजवादी लोग उनके जाल में नहीं फंसे। वाट्सएप और सोशल मीडिया पर भाजपा क्या-क्या फैला रही है, इसे सभी लोग देख रहे हैं।


यह भाजपाई जो अपने घरों से नहीं निकलते थे आज वह गली-गली घूम रहे हैं। इनके पास महंगाई, बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। पश्चिमी यूपी में पहले चरण से ही इस बार परिणाम आना शुरू हो जाएगा। इनके विधायक और नेता गांव-गांव में दौड़ाये जा रहे हैं। जनता भाजपा से बहुत नाराज है। यह चुनाव जनता स्वयं लड़ रही है।  अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि इसे अपना चुनाव समझिए। यह आप सब के भाग्य का चुनाव है।



Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...