Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 270

यूपी में अब बस भाजपा और सपा के बीच लड़ाई- मुलायम सिंह यादव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव से यह बात साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी और भाजपा हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और नेता 2024 की लड़ाई के लिए तैयार रहें।

यूपी में अब बस भाजपा और सपा के बीच लड़ाई- मुलायम सिंह यादव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यूपी में लड़ाई दो पार्टियों सपा और भाजपा के बीच है। इसके अलावा अब कोई नहीं है। यूपी विधानसभा चुनाव से यह बात साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी और भाजपा हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और नेता 2024 की लड़ाई के लिए तैयार रहें। 

 

मुलायम शुक्रवार को सपा कार्यालय पहुंचे और वहां सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा के प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा है। उसके बावजूद सपा के बारे में कई टिप्पणियां की गईं। मुलायम ने कहा कि हम समाजवादी लोग गरीबों, किसानों, नौजवानों, भूमिहीनों की बात करते हैं। सभी जाति और धर्मों के साथ हमारा व्यवहार एक समान रहता है। समाजवादी पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत संख्या में लोगों ने समाजवादियों पर भरोसा जताया है, इससे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। इस विश्वास पर अडिग होकर काम करना है। मुलायम सिंह यादव के संबोधन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री बलराम यादव समेत अन्य नेता मौजूद थे।

सत्ता के संरक्षण में गुंडाराज व्यवस्था लागू: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सत्ता के संरक्षण में गुंडाराज व्यवस्था लागू है। एंटी रोमियो स्क्वॉड तो कहीं दिखता ही नहीं है। बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। असामाजिक तत्वों पर लगाम न लगने से वे सब बेखौफ हो गए हैं।

 
अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में सरकार की प्रशासन तंत्र पर पकड़ ढीली होने से वर्दीधारी खुद दरिंदे बन रहे हैं। सुरक्षा व न्याय दिलाने वाला कोई नहीं है। नारी शक्ति के साथ अपराध व अत्याचार करने वालों पर क्यों बुलडोजर नहीं चलते हैं। शहर से देहात तक बेटियों का जीना दूभर हो गया है। थाने अपराध और अन्याय के अड्डे बन गए हैं। पुलिस के कारनामे डरावने हैं।

फतेहपुर में रेप के एक दिन बाद पीड़ित दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली। शाहजहांपुर में शादी समारोह में आईजी-डीआईजी मौजूद थे, जबकि कुछ ही दूरी पर हिस्ट्रीशीटर ने फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मेरठ में अपहरण के बाद किशोर की हत्या कर दी गई। ललितपुर के महरौनी थाने में चोरी के शक में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। बाराबंकी में बरात देखने गई बच्ची का शव मिला। तो लखनऊ के माल क्षेत्र से लापता बच्चे का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि ललितपुर में दुष्कर्म के आरोपी एसओ को वीआईपी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। सच तो यह है कि भाजपा सरकार ने पुलिस का राजनीतिक दुरुपयोग कर इंसाफ को थानों में गिरवी रख दिया है। ऐसी सरकार से न्याय की अपेक्षा करना बेमानी है। लोकतंत्र में मर्यादा, राजधर्म और शुचिता होती है, लेकिन भाजपा शासनकाल में सब खत्म हो चुका है।

 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...