Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 149

विनय श्रीवास्तव मर्डर: ऐसे नहीं छोड़ना चाहिए था पिस्तौल को... मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई; केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे ने दी सफाई

BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड के सम्बन्ध में पुलिस ने केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास से पूछताछ की। इस दौरान विकास ने बताया कि वह 31 की शाम को दिल्ली के लिए निकला। एयरपोर्ट जा रहा था। उसे छोड़ने विनय श्रीवास्तव, अंकित और अजय भी गए थे। फ्लाइट का अनाउंसमेंट होने के बाद तीनों घर वापस आ गए। उस रात किस बात पर विवाद हुआ और विनय को क्यों गोली मारी गई इसके बारे में खुश नहीं पता।

विनय श्रीवास्तव मर्डर: ऐसे नहीं छोड़ना चाहिए था पिस्तौल को... मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई; केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे ने दी सफाई

भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड के पांचवें दिन केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में मंगलवार देर रात दो घंटे पूछताछ की गई। उसने स्वीकारा कि पिस्तौल रखने में गलती की। 

इस तरह से पिस्तौल घर में नहीं छोड़नी चाहिए थी। उसने सफाई दी कि हत्या की साजिश में शामिल नहीं है। एसीपी चौक व इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने मंत्री के बेटे से 25 से अधिक सवाल किए। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे को ठाकुरगंज पुलिस ने विनय हत्याकांड में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। 

वह मंगलवार रात 8 बजे तीन साथियों के साथ पहुंचा। करीब आधे घंटे बाद एसीपी चौक सुनील शर्मा व इंस्पेक्टर विकास राय ने पूछताछ शुरू की। पहला सवाल था कि पिस्टल को ऐसे क्यों छोड़ गए थे। इस पर विकास ने कहा कि यह बड़ी गलती हो गई।

पिस्तौल को घर पर सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए था। तीन-चार और सवाल असलहे के बारे में किए। मामले में विकास के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। जांच अधिकारी ने बताया कि मंत्री के बेटे ने हत्या की साजिश से इनकार किया है।
विनय, अंकित व अजय गए थे एयरपोर्ट

विकास ने पुलिस को बताया कि वह 31 की शाम को दिल्ली के लिए निकला। एयरपोर्ट जा रहा था। उसे छोड़ने विनय श्रीवास्तव, अंकित और अजय भी गए थे। काफी देर तक साथ रहे। फ्लाइट का अनाउंसमेंट होते ही तीनों घर आ गए। उस रात किस बात पर विवाद हुआ और विनय को क्यों गोली मारी गई। इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं। वहीं, दुबग्गा थाने से पिस्तौल के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कार्यकर्ता के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर दावा किया कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
 
कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। विकास के साथ फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) पिछले आठ साल से रह रहा था। वह बतौर भाजपा कार्यकर्ता काम करता था। 
 
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) क्राइम आकाश कुलहरि के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात मंत्री के ठाकुरगंज के बेगरिया रोड वाले नए आवास पर विनय अपने दोस्तों अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम वर्मा, सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह के साथ था। देर रात तक सभी ने शराब पी और जुआ खेला। 
 
इस दौरान विनय से अंकित ने 12 हजार रुपये जीत लिए। उसके बाद सौरभ व अरुण वहां से चले गए। अंकित व अन्य दोनों ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इस पर विनय भड़क गया और उन पर जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। जब वे नहीं माने तो दोस्तों में विवाद होने लगा। मारपीट भी हुई। इसी दौरान अंकित ने घर में रखी विकास की पिस्टल से विनय के माथे पर गोली मार दी। मौके पर ही विनय की मौत हो गई। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...