Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 44

गीता प्रेस विवाद पर भाजपा सांसद रविशंकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले-'कांग्रेस में अब माओवादी मानसिकता के लोग, राहुल को भी दे रहे ट्रेनिंग'

गीता प्रेस को दिए जाने वाले गांधी शांति पुरस्कार 2021 की आलोचना पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब माओवादी मानसिकता वाले लोग हैं वे राहुल गांधी के भी सलाहकार हैं।

गीता प्रेस विवाद पर भाजपा सांसद रविशंकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले-'कांग्रेस में अब माओवादी मानसिकता के लोग, राहुल को भी दे रहे ट्रेनिंग'

गीता प्रेस गोरखपुर को 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस पार्टी ने एतराज जताया है। कांग्रेस ने केंद्र के कदम को उपद्रव जैसा बताया। कांग्रेस के बयान के बाद भाजपा ने भी अब पलटवार किया है।

रविशंकर बोले- कांग्रेस में अब माओवादी लोग
कांग्रेस द्वारा गीता प्रेस को दिए जाने वाले गांधी शांति पुरस्कार 2021 की आलोचना पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस से क्या उम्मीद की जा सकती है जिसने राम मंदिर निर्माण की राह में रोड़े अटकाए? जो तीन तलाक का विरोध करती है ... गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार पर उनकी टिप्पणी से ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? हम इसकी निंदा करते हैं। मैं भारी मन से कहना चाहता हूं कि देश पर शासन करने वाली पार्टी में अब माओवादी मानसिकता वाले लोग हैं, वे राहुल गांधी के भी सलाहकार हैं और इसका पूरे देश को विरोध करना चाहिए।"

कांग्रेस को कर्नाटक  जीत का घमंड: बिसवा 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। हिमंता ने कहा कि कर्नाटक में जीत के साथ ही कांग्रेस ने अब खुले तौर पर भारत के सभ्यतागत मूल्यों और समृद्ध विरासत के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया है, चाहे वह धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने या गीता प्रेस के खिलाफ आलोचना के रूप में हो।

हिमंता ने कहा कि कर्नाटक में मिली चुनावी जीत के घमंड में चूर होकर कांग्रेस अब भारतीय संस्कृति पर खुला प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता कांग्रेस को सही जवाब देगी।

कांग्रेस ने कहा था ये
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 देना 'सावरकर और गोडसे को पुरस्कृत करने' जैसा है। ये फैसला एक उपहास की तरह है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गीता प्रेस को सम्मानित किया है।

 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...