Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 88

चंद्रयान-3: 70 किमी की दूरी से लैंडर ने भेजी चांद की फोटो, इसरो के बाद अब सरकार का आया बयान

इसरो ने आज चंद्रयान की सेहत के बारे में बताया और कहा कि वे बेहतर ढंग से काम कर रहा है। इसरो के बाद अब अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का बयान आया है। मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है।

चंद्रयान-3: 70 किमी की दूरी से लैंडर ने भेजी चांद की फोटो, इसरो के बाद अब सरकार का आया बयान

चंद्रयान-3 अब चांद के सबसे पास के ऑर्बिट में स्थापित हो चुका है। 23 अगस्त यानी कल चंद्रयान का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा। इससे पहले आज फिर लैंडर ने चांद की नई तस्वीरें भेजी हैं, जिसे इसरो द्वारा साझा किया गया है। इसरो ने यह भी बताया कि चंद्रयान 3 कैसे काम कर रहे है। 

राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का आया बयान
इसरो ने आज चंद्रयान 3 की सेहत के बारे में बताया और कहा कि वे बेहतर ढंग से काम कर रहा है। इसरो के बाद अब अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का बयान आया है। मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है।

इसरो ने किया था ये पोस्ट
इसरो ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर के निर्धारित लैंडिंग से एक दिन पहले कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और सब कुछ तय अनुसार काम कर रहा है। इसरो ने कहा कि सिस्टम की नियमित जांच हो रही है और सुचारू रूप से उड़ान जारी है। इसी के साथ इसरो ने लैंडर द्वारा जारी तस्वीरों की एक वीडियो भी साझा की। 

इतिहास रचने की ओर भारत
चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत नया इतिहास रच देगा। दरअसल, अंतरिक्ष की दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। हालांकि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...