कोरोना के नए मामलो में बड़ी उछाल, 24 घंटे में 12193 नए मामले आए, साथ ही 42 लोगों ने तोड़ा दम
देश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे है,स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 12193 नए मामले सामने आए , इस वक्त देश में 67 हजार से ज्यादा एक्टिव केस है और 24 घंटे में 42 लोगों ने कोरोना से जिन्दगी की जंग हार चुके है।
देश में कोरोना के मामलो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 12,193 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, कल यानी 21 अप्रैल को कुल 11,692 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादात फिर से तेजी से बढ़ने लगी है। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. चलिए जानते हैं कोरोना का ताजा अपडेट क्या है।
67 हजार के पार हुए एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालयके द्वारा जरी किये गए आकड़ो के अनुसार कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 67,556 हो गए हैं। 21 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 थी। 24 घंटे में कोरोना से 10,765 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
24 घंटे में कोरोना के 42 मरीजों की मौत
बीते 24 घंटे में कोरोना ने 42 लोगो की जान ली है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 877 मामले सामने आ चुके ह
- डेली पॉजिटिविटी रेट - 6.17 फीसदी
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट- 5.29 फीसदी
- एक्टिव केस- 0.15 फीसदी
- रिकवरी रेट- 98.66 फीसदी
- मृत्यु दर- 1.18 फीसदी
देश में कितने लोगों को लगी वैक्सीन?
देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।