Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 81

नागालैंड- 0, त्रिपुरा- 3, मेघालय में 5... सरकार बनाना तो दूर विरोधियों को टक्कर भी नहीं दे सकी कांग्रेस

नागालैंड मेघालय और त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया है। तीनों राज्यों में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है। वहीं भाजपा नगालैंड और त्रिपुरा में सरकार बनाती दिख रही है।

नागालैंड- 0, त्रिपुरा- 3, मेघालय में 5... सरकार बनाना तो दूर विरोधियों को टक्कर भी नहीं दे सकी कांग्रेस

चुनावों में कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी है। एक के बाद एक हार कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रही है। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं। शुरुआती नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस की तीनों राज्य- नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में हालत खराब है। कांग्रेस से इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कोई कमाल नहीं हुआ।

नगालैंड में नहीं खुला खाता, मेघालय में हालत खराब
कांग्रेस इस बार नगालैंड में खाता भी नहीं खोल पाई है, जबकि भाजपा गठबंधन एक बार फिर राज्य में अपनी सरकार बनाता दिख रहा है। त्रिपुरा में कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिला। कांग्रेस यहां तीन सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, मेघालय में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां तीन दर्जन से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पांच सीटों पर ही सिमटती दिख रही है।

खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस नगालैंड में लगभग 4 फीसदी वोट पाती दिख रही है। मेघालय में कांग्रेस को 13 फीसदी से ज्यादा वोट मिली है। वहीं, त्रिपुरा में आठ फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं।

उपचुनाव में कांग्रेस के लिए राहत!
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया है, लेकिन पांच राज्यों की 6 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, महाराष्ट्र की कस्बा और तमिलनाडु की इरोड सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त (खबर लिखे जाने तक) बनाए हुए हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...