Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 112

63 लाख मकानों पर बुलडोजर चलाना चाहती है भाजपा, केजरीवाल बोले- ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस

दिल्ली में हो रही बुलडोज़र कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुलडोज़र चलाकर लोगों के घरों को उजाड़ना यह ठीक नहीं है। इसका हम विरोध करते हैं। इस तरह की दादागिरी, गुंडागर्दी करना सही नहीं है। अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है।

63 लाख मकानों पर बुलडोजर चलाना चाहती है भाजपा, केजरीवाल बोले- ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस

शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित दिल्ली के कई हिस्सों में तीनों नदर निगमों की तरफ से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर रहने वाली आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में आज एक अहम बैठक बुलाई गई।  सिविल लाइंस स्थित केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर बुलाई गई इस बैठक में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिसके बाद कच्ची कॉलोनियों को मालिकाना हक दिलाने समेत बुलडोजर अभियान को लेकर बीजेपी पर निशाना भी साधा। 

दिल्ली में हो रही बुलडोज़र कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुलडोज़र चलाकर लोगों के घरों को उजाड़ना यह ठीक नहीं है। इसका हम विरोध करते हैं। इस तरह की दादागिरी, गुंडागर्दी करना सही नहीं है। अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी हुई दिल्ली की समस्या का हम समाधान करेंगे। कच्ची कॉलोनी में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे। दिल्ली को झुग्गियों से भी मुक्ति दिलाएंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।  गौरतलब है कि भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने स्थानीय महापौर को 20 अप्रैल को पत्र लिख कर ‘‘रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों’’ द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद से भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा शहर में अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। 

आप विधायकों की बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। आग की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही ‘‘तोड़-फोड़’’ को रोकने का आग्रह किया था।  

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...