Breaking News

Thursday, September 26, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 148

CBSE के नतीजे: 10वीं में 94% और 12वीं में 92.71% स्टूडेंट पास; लड़कियों ने मारी बाजी

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं।

CBSE के नतीजे: 10वीं में 94% और 12वीं में 92.71% स्टूडेंट पास; लड़कियों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं। लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है।

दोनों परीक्षाओं में लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं, 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।

12वीं में यूपी की तान्या सिंह को मिले पूरे अंक
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं।तान्या सिंह, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद तान्या के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।



12वीं रिजल्ट के हाईलाइट्स
  • लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा।
  • 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
  • 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
  • त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए।
  • प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए।
  • टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है।
  • 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा, 1.34 लाख ने 90% से ज्यादा स्कोर किया है।


इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in (साइट क्रैश हो गई है)
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

35 लाख छात्रों ने दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...