Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 49

कांग्रेस दफ्तर में 'बजरंग बली', दिल्ली से कर्नाटक तक यूं जश्न मना रहे कार्यकर्ता; Video

दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दरअसल रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं।

कांग्रेस दफ्तर में 'बजरंग बली', दिल्ली से कर्नाटक तक यूं जश्न मना रहे कार्यकर्ता; Video

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे में कांग्रेस जादुई आंकड़े को पार करती दिख रही है। कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 113 सीटें हासिल कर ली हैं। कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कांग्रेस दफ्तर में जश्न हो रहा है। कहीं मिठाई बांटी जा रही है तो कहीं पर ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर आतिशबाजी
दिल्ली में स्थित कांग्रेस के दफ्तर पर कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं। शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता दफ्तर पहुंचे और आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लिए हुए थे।

'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे
उधर, राजधानी बेंगलुरु में पार्टी दफ्तर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।


कांग्रेस दफ्तर में 'बजरंग बली'
दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर में बजरंग बली की पोशाक में एक शख्य भी आया था। हाथ में गदा लिए 'बजरंग बली' को लोग मिठाई खिला रहे थे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान 'बजरंग बली' का मुद्दा खूब उछला था।

डीके शिवकुमार के घर में जश्न
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के घर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता शिवकुमार के घर जश्न मना रहे हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...