Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 140

धनतेरस पर खरीदारी के लिए यह है शुभ मुहूर्त, Gold के भाव बढ़े

इस साल धनतेरस पर सारा दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जा रहा है। यह शुभ मुहूर्त आज शाम से शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर सोने के भाव में बढ़ाोतरी दर्ज की गई है।

धनतेरस पर खरीदारी के लिए यह है शुभ मुहूर्त, Gold के भाव बढ़े

इस साल धनतेरस पर सारा दिन खरीदारी के लिए शुभ है। यह शुभ मुहूर्त आज शाम से शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर सोना-चांदी, आभूषण और बर्तन की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है। धनतेरस पर खरीदी गई चीजों में तेरह गुने की वृद्धि होती है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर के साथ माता लक्ष्मी की पूजा होती है। जवाली में पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस में खरीदारी करने का शुभ समय 22 अक्टूबर यानि शनिवार को को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक का रहेगा। इसलिए 22 अक्टूबर की शाम यम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

धनतेरस पर लोग करते हैं आभूषणों की खरीद
धनतेरस में सामान्य लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं, लेकिन अधिकतर लोग इस दिन सोने या चांदी के गहनों की खरीदारी को अच्छा मानते हैं। दीपावली पर्व के दौरान आने वाले इस शुभ अवसर को लेकर दुकानदार को उत्साहित होते हैं। खासतौर सुनार धनतेरस का साल भर इंतजार करते हैं।

कांगड़ा में बढ़े साेने व चांदी के भाव
जिला कांगड़ा में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों को थोड़ा अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। जिला में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 49 हजार 580 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि शुक्रवार यानि 21 अक्टूबर को यह भाव 49 हजार 150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 24 कैरेट साेने के भाव में 430 रुपये वृद्धि हुई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव आज 45 हजार 440 रुपये 10 ग्राम है। इसमें मूल्य में भी 390 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो आज चांदी 58 हजार रुपये प्रति किलो है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...