Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 293

शोक: साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक के चलते निधन

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके निधन की खबरें सामने आती ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर छा गई है।

शोक: साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक के चलते निधन

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार की उम्र महज 46 साल थी। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुनीत ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं।

इलाज के दौरान हुआ निधन 
शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। 

इंडस्ट्री के लोगों ने जताया दुःख
तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, 'दिल टूट गया। तुम हमेशा याद आओगे भाई।' एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था। वो एक्टर राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं।

एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...