Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 194

गुजरात में BJP की रिकार्डतोड़ जीत तो हिमाचल में बरकरार रही परंपरा; AAP भी बनी नेशनल पार्टी

गुजरात में भाजपा की जीत हुई तो हिमाचल प्रदेश में परंपरा कायम रही। यूपी बिहार राजस्थान छत्तीसगढ़ ओडिशा में हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस को दो-दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली।आइए जानते हैं कुल 257 सीटों पर हुए चुनाव का पूरा लेखा-जोखा...

गुजरात में BJP की रिकार्डतोड़ जीत तो हिमाचल में बरकरार रही परंपरा; AAP भी बनी नेशनल पार्टी

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा में रिकार्ड सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी, वहीं हिमाचल प्रदेश में परंपरा कायम रही। यहां कांग्रेस ने सत्ता में फिर वापसी की है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की एक संसदीय और दो विधानसभा सीटों के साथ ही बिहार, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। कुल मिलाकर 257 सीटों पर चुनाव हुआ था। 

चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

  1. गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अभी तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। पार्टी ने 182 सीटों में से रिकार्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह किसी भी पार्टी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। पिछली बार भाजपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी लगातार सातवीं बार राज्य की सत्ता पर काबिज हुई है।
  2. कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास में अब तक अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है। पार्टी को इस बार सिर्फ 17 सीटें मिली हैं। पिछली बार कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस का इससे पहले सबसे खराब प्रदर्शन 20 सीटों का था।
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए खुशखबरी लेकर आई। यहां पांच सीटें और करीब 13 फीसद वोट हासिल कर वह अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।
  4. भाजपा गुजरात में 1995 के बाद से कभी नहीं हारी है। उसने अपने 27 साल के शासन में सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं किया है। इसके पहले माकपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने लगातार सात विधानसभा चुनाव जीते हैं। एक साल पहले मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर (सोमवार) को दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे।
  5. गुजरात में कांग्रेस को निराशा मिली तो हिमाचल प्रदेश से उसके लिए खुशखबरी भी आई। पार्टी ने यहां 40 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। यहां हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा बरकरार रही। भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। हिमाचल में मिली जीत का श्रेय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया।
  6. उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट के साथ ही खतौली और रामपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ, जिसमें मैनपुरी से डिंपल यादव ने ढाई लाख से अधिक मतों से भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य को हराया। वहीं, खतौली से सपा-रालोद गठंबंधन के उम्मीदवार मदन भैया और रामपुर से भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना जीतने में कामयाब रहे।
  7. बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता की जीत हुई। यहां से जनता दल यूनाइटेड ने मनोज कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। राजद विधायक अनिल कुमार सहानी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ।
  8. राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार को जीत मिली । उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार को हराया। उपचुनाव कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के चलते हुआ है।
  9. ओडिशा की पद्मपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल उम्मीदवार बरशा सिंह बारिगा ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के प्रदीप पुरोहित को हराया।
  10. छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी को जीत हासिल हुई। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद को शिकस्त दी। कांग्रेस विधायक और डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मांडवी के निधन से यह सीट खाली हुई थी।

भाजपा को 183 विधानसभा सीटों पर मिली जीत
उपचुनाव की बात करें तो भाजपा को यूपी की रामपुर और बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस ने राजस्थान की सरदारशहर और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा, यूपी की खतौली विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन और ओडिशा  की पद्मपुर विधानसभा सीट से बीजद उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। कुल मिलाकर 257 सीटों में से भाजपा को 183 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...