रतन टाटा और आनंद महिद्रा के साथ यह महिला कौन है जो हर घर तिरंगा अभियान के तहत दे रहीं तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आग्रह किया है। एक महिला की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जो दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा और आनंद महिंद्रा को तिरंगा दे रही हैं।
आजादी के 75वें वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गई गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्रियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से लेकर उद्योगपति और आम लोगों ने अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। कुछ स्थानों पर लोगों ने तिरंगे के साथ जुलूस भी निकाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आग्रह किया है। लोग एक दूसरे को तिरंगा भी दे रहे है।
ऐसे में एक महिला की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जो दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा और आनंद महिंद्रा अभिनेता अनुपम खेर को तिरंगा दे रही हैं। तस्वीर में दिख रही यह महिला कौन है? इन जाने-माने उद्योगपतियों को वह तिरंगा क्यों दे रही हैं? ये सवाल आपके मन में जरूर चल रहा होगा। आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने इनके साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दिग्गज उद्योगपति ने उनके हाथों से तिरंगा पाने पर फख्र जाहिर किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में आनंद महिंद्रा और रतन टाटा के साथ दिख रही ये महिला हैं मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे हैं। हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत वह इन उद्योगपतियों को तिरंगा देने पहुंची थीं। अश्विनी वैष्णव का कनेक्शन यह है कि वह डाक विभाग के भी मंत्री हैं।
कौन हैं स्वाति पांडे?
स्वाति सीनियर ब्यूरोक्रेट हैं। अभी वह पोस्ट मास्टर जनरल की हैसियत से भारतीय डाक का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी की सीईओ भी रह चुकी है। यहां उनका कार्यकाल अप्रैल 2016 से मार्च 2018 तक रहा था। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा विभाग में वह डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं।
स्वाति पांडे से तिरंगा प्राप्त करना एक सम्मान की बात: आनंद महिंद्रा
स्वाति पांडे के हाथों तिरंगा पाने पर आनंद महिंद्रा ने लिखा कि हर घर तिरंगा कैंपेन के हिस्से के तौर पर पोस्टमास्टर जनरल, मुंबई स्वाति पांडे से तिरंगा प्राप्त करना एक सम्मान की बात थी। हमारी डाक प्रणाली में झंडा ऊंचा रखने के लिए स्वाति का धन्यवाद। डाक प्रणाली अब अभी भी हमारे देश की धड़कन है!
डाक विभाग ने की 1 करोड़ तिरंगों की बिक्री
हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत ही स्वाति पांडे ने रतन टाटा को भी तिरंगा दिया। इसके अलावा वह फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भी तिरंगा देते दिखाई दीं। डाक विभाग ने इस कैंपेन के तहत 10 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज बेचे हैं। इन्हें बहुत मामूली कीमतों पर डाक विभाग से खरीदा जा सकता है। विभाग झंडों की ऑनलाइन बिक्री भी कर रहा है।
डाक विभाग सिर्फ 24 रुपये में दे रहा तिरंगा
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का जश्न मनाने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। डाक विभाग 20 इंच चौड़े, 30 इंच लंबे तिरंगे को सिर्फ 25 रुपये प्रति झंडा उपलब्ध करा रहा है। डाक घरों से झंडों की बिक्री एक अगस्त से शुरू हो चुकी है। कोई भी व्यक्ति अपने घर से ई-पोस्टऑफिस सर्विस के जरिये उसी कीमत पर अधिकतम पांच झंडे का ऑर्डर भी कर सकता है। डाकिया बिना किसी डिलीवरी शुल्क के इन झंडों की डिलीवरी करेगा। अभी तक देश में करीब 1.75 लाख लोगों ने झंडे को ऑनलाइन ऑर्डर किया है।