मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 18 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसमें 46 डिग्री के साथ यूपी का प्रयागराज टॉप पर है।
गर्मी ने लोगों की अग्निपरीक्षा लेनी शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 18 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसमें 46 डिग्री के साथ यूपी का प्रयागराज टॉप पर है।
दिल्ली में गर्मी ने शुक्रवार को 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले अप्रैल में 43.5 डिग्री से ज्यादा तापमान 2010 में रिकॉर्ड हुआ था। तब अप्रैल की 18 तारीख को पारा 43.7 तक पहुंचा था।
अभी पारा नीचे आने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक लू चलती रहेगी। पूर्वी भारत में 3 दिन बाद गर्म हवा के थपेड़ों में थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी, आगरा और कानपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया ने बताया कि राजस्थान के चुरू, बाड़मेर, बीकानेर और श्री गंगानगर जैसे स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सामान्य है, लेकिन अप्रैल के अंत तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 45-46 डिग्री सेल्सियस सामान्य नहीं है।
आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर हीटवेव घोषित की जाती है। यदि सामान्य तापमान से पारा 6.4 डिग्री से अधिक है, तो गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है।
पहले रिकॉर्ड किए गए तापमान के आधार पर कहा जा सकता है कि हीटवेव तब घोषित की जाती है, जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। यदि अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर जाता है तो भीषण लू की घोषणा की जाती है।
IMD ने कहा कि हीटवेव कमजोर लोगों जैसे कि शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पैदा कर सकती है। इसलिए लोगों को गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए और घर से बाहर निकलने से पहले सिर को टोपी या छतरी से ढकना चाहिए।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...