Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 134

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती आज, पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने किया नमन

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है. देश में इस मौके पर बाल दिवस भी मनाया जा रहा है.. पीएम मोदी ने नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया- “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती आज, पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने किया नमन

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को देश आज याद कर रहा है। देशभर में उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें नमन किया। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज शांतिवन में भी जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी राहुल, प्रियंका समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।' वहीं बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने भी जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू के कथन,‘‘ हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी’’ को साझा किया और कहा भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा हूं जो सच्चाई, एकता और शांति को बेहद महत्व देते थे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नेहरू के योगदान की सराहना की और कहा कि नेहरू ने भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने भी नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है. राकंपा नेता ने लिखा, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री, राजनेता और दूरदर्शी विद्वान पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन.’ उन्होंने बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को भी बधाई दी. मंत्री धनंजय मुंडे ने मराठी में ट्वीट किया, ‘आधुनिक भारत के मूर्तिकार और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.’

बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है पंडित नेहरू की जयंती
पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से अधिक लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा। पंडित नेहरू वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने थे। वे साल 1964 में अपनी मृत्यु तक पीएम पद पर काबिज रहे।

अल्मोड़ा जेल में लिखी थी  'भारत एक खोज' के महत्वपूर्ण अंश
बता दें कि बच्चों के चाचा नेहरू और देश के पहले प्रधानमंत्री को अल्मोड़ा जिला कभी नहीं भूल सकता है। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से संघर्ष करते 317 दिन अल्मोड़ा जेल में बिताए। यहां रहकर उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक भारत एक खोज के महत्वपूर्ण अंश लिखे। आज भी अल्मोड़ा जेल के उस कमरे में प. नेहरू की यादें बसी हुई हैं।

भारत की आजादी के लिए नौ साल जेल में बिताये 
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू ने गोरी हुकूमत से लड़ाई करते हुए अपने जीवन के महत्वपूर्ण 3259 महत्वपूर्ण दिन अंग्रेजों की हिरासत में भारतीय जेलों में गुजारे। वह कुल मिलाकर लगभग नौ साल देश के विभिन्न जेलों में रहे। अल्मोड़ा भी इसी जेल यात्रा का एक पड़ाव था। सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद पूरे देश में गोरों के खिलाफ बिगुल फूंका। उसी के बाद नेहरू को भी कारावास झेलना पड़ा। उन्हें पहली बार बीमारी के बाद बरेली जेल से अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट किया गया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...