Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 45

'ये न्यायपालिका की जीत है', किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदले जाने पर राउत का तंज, कांग्रेस ने भी ली चुटकी

संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किरेन रिजिजू के प्रति न्यायपालिका की ‘नाराजगी’ पर ध्यान देते हुए उनका मंत्रालय बदला है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह न्याय व्यवस्था की जीत है।

'ये न्यायपालिका की जीत है', किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदले जाने पर राउत का तंज, कांग्रेस ने भी ली चुटकी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। सरकार ने किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बना दिया है। रिजिजू का मंत्रालय बदले जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और कई विपक्षी नेताओं ने तंज कसा है।

न्यायालय की हुई जीत
राउत ने कहा कि केंद्र सरकार ने किरेन रिजिजू के प्रति न्यायपालिका की ‘‘नाराजगी’’ पर ध्यान दिया है और इसलिए उनका मंत्रालय बदला गया है। राज्यसभा सांसद ने संवाददाताओं से आगे कहा कि यह न्याय व्यवस्था की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिजिजू ने न्यायपालिका के कामकाज में दखल देने की कोशिश की और यहां तक कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और कई अन्य का अपमान किया।

दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि रिजिजू अपने कर्तव्य से ऊपर होने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों के लिए यह एक उदाहरण होना चाहिए। क्रेस्टो ने कहा कि केंद्र सरकार को कम प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों के लिए भी यही मानक तय करना चाहिए।

कांग्रेस ने भी कसा तंज
कांग्रेस ने भी रिजिजू पर तंज कसा और सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि वे नाकाम मंत्री थे, इसलिए उनका मंत्रालय बदला गया है। वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने तंज कसते हुए कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। बता दें कि रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...