Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 173

कैप्टन विक्रम बत्रा, सोमनाथ शर्मा सहित 21 परमवीरों के नाम से जाने जाएंगे अंडमान के यह द्वीप, देखें पूरी सूची

करगिल युद्ध में ये दिल मांगे मोर का विजयघोष करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर अंडमान के द्वीप का नाम रखा गया है। देश के ऐसे ही 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों के नाम रखे गए हैं जानिए नाम।

कैप्टन विक्रम बत्रा, सोमनाथ शर्मा सहित 21 परमवीरों के नाम से जाने जाएंगे अंडमान के यह द्वीप, देखें पूरी सूची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पराक्रम दिवस ( Parakram Diwas 2023) के अवसर पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। पीएम ने इसी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंति (Subhas Chandra Bose Jayanti ) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच करगिल युद्ध में 'ये दिल मांगे मोर' का विजयघोष करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर भी एक द्वीप का नाम रखा गया। आइए जानें किन अन्य परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों के नाम रखे गए।


सोमनाथ शर्मा के नाम पर सबसे बड़ा द्वीप
सबसे बड़े द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 3 नवंबर 1947 को श्रीनगर हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी। 

उसके बाद सूबेदार और मानद कैप्टन (तत्कालीन लांस नाइक) करम सिंह, ले. राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह रखा गया।


धन सिंह थापा द्वीप भी रखा गया नाम
इस सूची में कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा और सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम भी हैं।



लांस नायक अल्बर्ट एक्का का भी नाम
द्वीपों का नाम मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का के नाम पर भी रखा गया है। इन सभी शूरवीरों ने विभिन्न जंगों में देश के लिए साहसी कार्य किए हैं।



मेजर होशियार सिंह द्वीप भी पड़ा नाम
पीएम मोदी द्वारा आज रखे गए 21 द्वीपों के नामों में मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण खेत्रपाल भी शामिल हैं। फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन के नाम पर भी द्वीप का नामकरण किया गया है।



मनोज कुमार पांडे द्वीप
नायब सूबेदार बाना सिंह और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे के नाम पर भी द्वीप का नाम रखा गया।



सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नाम रखा गया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...