Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 240

विधायक राजा सिंह फिर पुलिस हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

विधायक टी राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने फिर हिरासत में लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। हैदराबाद में टी राजा के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

विधायक राजा सिंह फिर पुलिस हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) को हैदराबाद पुलिस ने फिर हिरासत में लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। हालांकि हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तारी का औपचारिक एलान नहीं किया है। हैदराबाद में टी राजा के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को हैदराबाद में गिरफ्तारी को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। 

इससे पहले मंगलावार को पुलिस ने राजा सिंह को हिरासत में ले लिया था। उनके खिलाफ साउथ जोन पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। वहीं, दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया। बता दें कि रिहाई के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। 


राजा सिंह को मिली थी रिहाई 
इससे पहले विधायक राजा सिंह को मंगलवार रात रिहा कर दिया गया था । 14 एसीएमएम (14ACMM) कोर्ट द्वारा रिमांड आवेदन वापस करने के बाद राजा सिंह को रिहा कर दिया था। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

बता दें कि बुधवार रात शालीबंदा में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है। राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए हैदराबाद में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। चारमीनार के पास सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बीती रात हुए प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...