Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 170

Varun Gandhi का फिर दिखा भाजपा प्रेम! कैम्ब्रिज विवाद पर इशारों-इशारों में राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर अब वरुण गांधी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी ऑक्सफोर्ड में एक बहस के लिए निमंत्रण आया था जिसका विषय देशविरोधी पाते हुए उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

Varun Gandhi का फिर दिखा भाजपा प्रेम! कैम्ब्रिज विवाद पर इशारों-इशारों में राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर संसद से सड़क तक भाजपा नारेबाजी और प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक ने संसद में राहुल गांधी से उनके बयान पर माफी की मांग की है। इस बीच चचेरे भाई वरुण गांधी ने भी इशारों-इशारों में राहुल पर कटाक्ष किया है। वरुण बीते कुछ दिनों से भाजपा पर ही सवाल दाग रहे थे, लेकिन अब वो भी राहुल मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़े दिख रहे हैं। 

वरुण ने ऑक्सफोर्ड के बुलावे को अस्वीकारा
वरुण गांधी ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें भी ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक बहस के लिए निमंत्रण आया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि भारत की राजनीति नियमित रूप से हमें अपनी नीतियों में सुधार के लिए समालोचना करने और रचनात्मक सुझाव देने का स्थान प्रदान करती है।


ऑक्सफोर्ड को पत्र लिखकर दिया जवाब
राहुल के चचेरे भाई वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड को पत्र लिखकर कहा कि उनके द्वारा चुना गया विषय किसी भी बहस के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की पसंद और चुनौतियों को अंतरराष्ट्रीय जांच के अधीन करना, एक अपमानजनक कार्य है। लंदन की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भारतीय लोकतंत्र पर राहुल की टिप्पणियों को लेकर भाजपा के चौतरफा हमले के बीच वरुण गांधी का यह बयान आया है। भाजपा राहुल से माफी की मांग कर रही है तो विपक्ष भी अदाणी मामले पर हंगामा कर रहा है।

भारत के बाहर देश का विरोध गलत
वरुण ने कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में नीतिगत पहलों का अध्ययन और मूल्यांकन करना और संसद के भीतर और अन्य मंचों के माध्यम से प्रतिक्रिया देना उनका काम है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान भारतीय नीति निर्माताओं के सामने देने चाहिए न की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर।

मेनका ने किया वरुण का बचाव
वरुण गांधी पर पार्टी विरोधी बयानों के आरोप लगने के बाद उनकी मां मेनका गांधी ने उनका बचाव किया था। उन्होंने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वरुण केवल देश की बात करते हुए ट्विटर पर लिखते हैं, न की पार्टी का विरोध करते हैं। 

दरअसल, वरुण गांधी को कई दफा पार्टी की योजनाओं के विरुद्ध खड़ा देखा गया है। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि वह नेहरू और कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, वे केवल देश के लिए काम करते हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...