रिपोर्ट में दावा- 2 मई से आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की किल्लत हो सकती है
महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में 2 मई को आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, ICU और वेंटिलेटर्स की भारी किल्लत हो सकती है। मंगलवार को हुई कैबिनेट कर मीटिंग में इस बात पर चिंता जताई गई। मीटिंग के पेश प्रोजेक्शन रिपोर्ट (संभावित आंकड़ों) के मुताबिक, 2 मई को मुंबई से सटे ठाणे जिले में 1,22,476 कोरोना के एक्टिव केस होंगे और तब यहां 19,821 आइसोलेशन बेड, 4949 ऑक्सीजन बेड, 1237 ICU बेड और 432 वेंटिलेटर बेड की कमी हो सकती है।
दरअसल, महाराष्ट्र के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 2 मई को राज्य में कोरोना के एक्टिव केस कितने होंगे, इसका जिलेवार अनुमान तैयार किया है। इसके मुताबिक, मंगलवार को मुंबई में जो कोरोना के 82,671 एक्टिव पेशेंट हैं, वे 76.68% बढ़कर 1,46,064 एक्टिव मरीज हो जाएंगे।
महाराष्ट्र के 5 बड़े शहरों की अनुमानित स्थिति
शहर | 2 मई के अनुमानित एक्टिव पेशेंट | आइसोलेशन बेड | ऑक्सीजन बेड | आईसीयू बेड | वेंटिलेटर्स |
मुंबई | 146064 | 6837 | - 6433 | - 1477 | - 121 |
ठाणे | 122476 | -19821 | - 4949 | - 1237 | - 432 |
पुणे | 185162 | - 34528 | - 13118 | - 2240 | - 518 |
नासिक | 68366 | -16314 | - 3654 | - 856 | 174 |
नागपुर | 123680 | -32364 | -10476 | -1945 | -520 |
नोट- माइनस आंकड़ा यानी इनकी कमी होगी।
महाराष्ट्र के इन शहरों में खराब हो सकते हैं हालात
ऐसे ही हालात महाराष्ट्र के नागपुर, रायगढ़, पुणे, नंदूरबार, जालना, बीड, लातूर, परभणी, हिंगोली, वर्धा, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर में भी होने का अनुमान है। नासिक जिले में भी ऐसे हालात बनने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि, यहां वेंटिलेटर बेड की जरूरत पूरी होने की उम्मीद जताई गई है।
आंकड़ों में महाराष्ट्र में कोरोना
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...