एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया, मेदांता के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान और नारायणा हेल्थ के चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये डॉक्टर्स कोरोना को लेकर कई नई जानकारियां दे सकते हैं।
देश में कोरोना से हालात बेहद बिगड़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कमी पड़ गई है। मरीजों को समय पर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर इंजेक्शन समेत अन्य जरूरी दवाएं समय पर नहीं मिल पा रहीं हैं। लोग बगैर इलाज के सड़कों पर दम तोड़ रहे हैं। ऐसे समय पर देश के तीन बड़े डॉक्टर्स आज शाम 5 बजे एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
मंगलवार को रिकॉर्ड 2.94 लाख लोग संक्रमित मिले
मंगलवार को कोरोना के आंकड़ों का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पहली बार एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा नए मरीज मिले, सबसे ज्यादा मौतें हुईं और ठीक होने वालों का भी रिकॉर्ड बना। पिछले 24 घंटे के अंदर 2 लाख 94 हजार 115 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इन 24 घंटों में संक्रमण से 2020 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके पहले सितंबर में एक दिन के अंदर 2004 मौतें दर्ज की गई थीं। हालांकि, तब कुछ पुरानी मौतों का आंकड़ा भी इसमें जोड़ा गया था। इस बीच राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में 1 लाख 66 हजार 520 लोग ठीक भी हुए। रिकवरी का यह आंकड़ा भी अब तक का सबसे ज्यादा है।
एक दिन पहले ही मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था
मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8:45 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दिया था। कोरोना के दौर में बीते 13 महीनों में यह उनका देश के नाम आठवां संबोधन था। प्रधानमंत्री ने अपने 19 मिनट के संबोधन में कोरोना के रोकथाम के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन, युवाओं, बुजुर्गों और वैक्सीनेशन पर फोकस किया था।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...