Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 103

राहुल गांधी को देशहित और आम लोगों की सुरक्षा की बजाय एक परिवार की चिंता: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेता कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी ने अपनी जांच करवाई है।

राहुल गांधी को देशहित और आम लोगों की सुरक्षा की बजाय एक परिवार की चिंता: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गई। इस यात्रा में कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और प्रियंका गांधी भी शामिल हुई हैं। अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेता कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

'एक परिवार का हित'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के लिए देशहित और देश की लोगों की सुरक्षा की बजाय एक परिवार का हित और भ्रष्ट लोगों को जोड़ना ज्यादा जरूरी है। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि जिन नेता के गले में वो हाथ डालकर चल रहे थे, जिनका हाथ पकड़ कर चल रहे थे, वो (हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री) कोविड पॉजिटिव पाए गए। क्या राहुल गांधी ने अपनी जांच करवाई और क्या यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस के अन्य नेताओं ने अपनी जांच करवाई।

राहुल के बयान पर पलटवार
राहुल गांधी की तरफ से बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किए गए हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, ''राहुल गांधी और कांग्रेस को ये याद रखना चाहिए कि भारत का बंटवारा कांग्रेस की नीति के कारण ही हुआ था और आज भी उनकी इस यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग और उनके समर्थक ही चल रहे हैं।'' ठाकुर ने सवालिया लहजे में कहा कि, ''जो देश का नामो निशान मिटाने की बात सोचते हैं वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले लोग चल रहे हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कैसे कर सकते हैं।''

'ये कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने का समय है'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से परिवार का हित छोड़कर देश के हित के बारे में सोचने की अपील करते हुए कहा कि, चीन, कोरिया और जापान में लाखों कोरोना केस सामने आ रहे हैं। अस्पतालों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं और वहां शवों के ढेर लगे हैं। संकट के इस काल में भी कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। उन्होंने कहा कि किसी के भी चुनाव लड़ने से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन देश की जनता की जान को जोखिम में डालकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। ये कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने का समय है और उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी इसे निभाएंगे।

'भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा समर्थन देखें'
इस बीच अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि, ''मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर अनुराग ठाकुर कुछ ऐसा कहें जैसा उन्होंने कुछ समय पहले कहा था-'गोली मारो'। आप भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जो समर्थन मिल रहा है उसे देखिए।''

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...