Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 24

जैसलमेर में तबाही से 80 फीसदी फसलें बर्बाद

मार्च में ही मई जैसा बवंडर:जैसलमेर में तबाही से 80 फीसदी फसलें बर्बाद, 3 हजार पेड़ गिरे; देर रात फिर तूफान की चेतावनी से प्रशासन अलर्ट

जैसलमेर में तबाही से 80 फीसदी फसलें बर्बाद

  • किशनगढ़ में घंटों हवा में फंसे रहे 2 विमानों की जयपुर में आपात लैंडिंग
  • रात 11 बजे पाक से आया तूफान, एक घंटे में जिलेभर में करोड़ों का नुकसान
  • 300 पोल व 12 ट्रांसफार्मर उखड़ने से 100 गांव व 500 ढाणियां अंधेरे में

जिले में रविवार की रात करीब 11 बजे आए तेज तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जिले में पिछले 20 साल में ऐसी आंधी लोगों ने नहीं देखी। देर शाम तक मौसम सामान्य था, लेकिन रात करीब 11 बजे एकाएक शुरू हुई आंधी ने ऐसी तबाही मचाई कि सब कुछ चौपट हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि लोगों ने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई।

करीब एक घंटे तक तूफानी आंधी चली। मौसम विभाग ने सोमवार देर रात फिर तूफान की चेतावनी दी। इसके बाद कलेक्टर आशीष मोदी ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। जैसलमेर शहर सहित पूरे जिले में पाकिस्तान की तरफ से आए तूफान ने सबको हिलाकर रख दिया। देखते ही देखते आसमान में धूल के गुब्बार के साथ 58 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने लगी। घरों के दरवाजे व खिड़कियां हिलने लगी, छपरे व टीन शेड तिनके की तरह बिखर गए। छतों की दीवारों पर रखे भारी पत्थर भी तेज आंधी में उड़कर सड़कों पर बिखर गए।

नहरी क्षेत्र के किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नहरी क्षेत्र में पहले पानी की कमी से फसलें जल चुकी थी।अब आंधी के कहर ने समूची फसलों को चौपट कर किसानों के मुंह आया निवाला छीन लिया। नहरी क्षेत्र में बीती रात आई तूफानी आंधी ने नहरी क्षेत्र में खड़ी व काटकर रखी गई फसलों पर जमकर कहर बरपाया। काटकर रखी गई फसल दूर दूर तक मुरब्बों में बिखर गई । तूफानी आंधी ने चन्द पलों में किसानों के पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर दिया। फसलें खराब होने से किसानों में निराशा का माहौल है। फिलहाल रामगढ़ , मोहनगढ़ व नाचना के समूचे नहरी क्षेत्र के किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं

                                                  

                                                     तेज आंधी की चपेट में आने से सम के एक रिसोर्ट में लगे टेंट उड़े।

                        

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...