कश्मीर की अब बदल रही फिजा:श्रीनगर की मशहूर डल झील पर लहराया 70 फीट ऊंचा तिरंगा, अब हर सरकारी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी फहराया जाएगा
कश्मीर की फिजा अब बदल रही है। सोमवार शाम श्रीनगर की मशहूर डल झील में 70 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर श्रीनगर के उपमहापौर परवेज कादरी भी मौजूद थे। डल झील की सफाई का अभियान हाल ही में खत्म हुआ है। इसके तहत झील के कई हिस्सों में तिरंगा लगाया गया है। बीते हफ्ते ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समारोह में कश्मीर यूनिवर्सिटी में भी 75 साल में पहली बार तिरंगा लहराया गया था।
ये वही जगह है, जहां कभी भारत के खिलाफ और कश्मीर की आजादी के हक में प्रदर्शन हुआ करते थे। लेकिन संविधान की धारा-370 के निष्प्रभावी होने के बाद अब माहौल बदला है। सरकार के एक आदेश के अनुसार, कश्मीर के हर सरकारी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में एक बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया है। इसमें तिरंगा छपा होगा।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...