Bihar News : बिहार में आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया है। लेकिन इस पर भी कोरोना का असर है। लिहाजा श्रद्धालु घरों में ही कलश स्थापना कर मां की आराधना में लीन हो गए हैं।
चंदन कुमार, आरा:
चैत्र नवरात्रि का नौ दिवसीय पावन पर्व आज 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथी के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान मंगलवार से लेकर अगले नौ दिनों तक पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे और फिर रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा।
चंदन कुमार, आरा:
चैत्र नवरात्रि का नौ दिवसीय पावन पर्व आज 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथी के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान मंगलवार से लेकर अगले नौ दिनों तक पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे और फिर रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा।
भोजपुर जिले में मां आरण्य देवी के अलावा बखोरापुर के ऐतिहासिक काली मंदिर में नवरात्र केे मौके पर लाखों की भीड़ मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़ती थी। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया है और इक्का-दुक्का लोगों को प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की देखरेख में लोगों को दर्शन कराए जा रहे हैं।
आज से ही हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2078 भी होगा शुरू
नव दुर्गा मंदिर रमना मैदान के महंत सुमन बाबा ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस बार चार रवियोग, एक सर्वार्थ सिद्धि अमृत योग, सिद्धि योग, एकस सिद्धि योग तथा एक सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। ऐसे शुभ संयोग में नवरात्रि पर देवी दुर्गा के उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। यह नवरात्रि धन और धर्म की वृद्धि के लिए खास होगा।
सनातनन धर्म में वासंतिक नवरात्रि का बड़ा महत्व है। इस दौरान सुमन बाबा ने बताया कि आज से यानी 13 अप्रैल चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा को वासंतिक नवरात्रि अश्विनी नक्षत्र एवं सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में आरंभ होकर 22 अप्रैल गुरुवार को मघा नक्षत्र व सिद्धि योग में विजयादशमी के साथ संपन्न होगा।
घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा
एनडीवीसे बातचीत में नव दुर्गा मंदिर के पुजारी सुमन बाबा ने बताया कि मां दुर्गा के इस आगमन से राजनीति के क्षेत्र में उथल पुथल होंगी तथा इसके साथ ही माता की विदाई नर वाहन पर होगी। पूरे नवरात्रि माता की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तसती, दुर्गा चालीसा, बीज मंत्र का जाप तथा भगवती पुराण आदि का पाठ करने से सुख व समृद्धि की प्राप्ति होगी। चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का खास महत्व होता है। इसलिए इसकी स्थापना सही और उचित मुहूर्त में करनी चाहिए ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि व शांति बनी रहेगी।
चैत्र नवरात्रि में आज कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है
13 अप्रैल 2021 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथी को सामान्य मुहूर्त सुबह 05:43 बजे से 08:43 बजे तक, शुभ मुहूर्त दोपहर 11:36 बजे से 12:24 बजे तक और अमृत मुहूर्त दोपहर 11:50 बजे से 01:25 बजे तक है।
चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापन का महत्व अति शुभ फलदायक है। क्योंकि कलश में ही ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र नवग्रहों, सभी नदियों, सागर, सरोवरों, सातों द्वीपों, षोडश मातृकाओं और चौसठ योगिनियों सहित सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए विधिपूर्वक कलश पूजन से सभी देवी देवताओं का पूजन हो जाता है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...