Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 161

हरियाणा के CM बने नायब सिंह सैनी, साथ में इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मंगलवार, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

हरियाणा के CM बने नायब सिंह सैनी, साथ में इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। नायब सिंह सैनी के अलावा पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा कैबिनेट में शामिल होने वाले पांचों विधायक खट्टर कैबिनेट में भी थे। मंत्री पद की शपथ लेने वाले वो पांच विधायक हैं: कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल। 

मंगलवार, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर ने CM पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के CM पद की शपथ लेने से पहले मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छुए। नायब सिंह सैनी OBC का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। 

हरियाणा कैबिनेट में शामिल अन्य मंत्रियों के बारे में
हरियाणा के नई कैबिनेट में विधायक कंवरपाल सिंह ने मंत्रिपद की शपथ ली। कंवरपाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले हैं। वो इससे पहले हरियाणा कैबिनेट में शिक्षा मंत्री, वन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। 

हरियाणा के बल्लभगढ़ से BJP विधायक मूलचंद शर्मा खट्टर सरकार में परिवहन और खनन मंत्री रहे हैं। उन्होंने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। वह लगातार अपनी सीट से दूसरी बार विधायक बने थे। 

रंजीत सिंह चौटाला खट्टर सरकार में ऊर्जा और बिजली मंत्री रहे हैं। रनिया सीट से वह निर्दलीय विधायक हैं। 

लोहारू सीट से विधायक जय प्रकाश दलाल ने भी हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। 2014 में बीजेपी में शामिल होने वाले जय प्रकाश दलाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान सेल के प्रभारी, जींद जिला प्रभारी जैसे कई पदों पर रह चुके हैं। वह हरियाणा सरकार में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री रहे हैं। 

हरियाणा के बावल से विधायक डॉ. बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो हरियाणा कैबिनेट में सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। बनवारी लाल अनुसूचित वर्ग का मुख्य चेहरा हैं। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...