Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 83

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश,मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से वीकेंड खुशनुमा हो गया है। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश,मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में आज रविवार सुबह से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद आकाश साफ होने के कारण अगले सप्ताह गर्मी बढ़ने से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जानकारी के मुताबिक, अगले सप्ताह बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे पहले दिल्ली में शनिवार को दिल्ली में आकाश साफ रहा। तेज धूप निकलने से शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। फिर भी मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 88 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 36 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था।

हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार
एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद में हवा सबसे स्वच्छ, यानी संतोषजनक श्रेणी में रही। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...