Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 100

नीतीश की इफ्तार पर रार: BJP नेता ने ठुकराया न्योता, कहा- बिहार जल रहा है और CM पार्टी कर रहे हैं

बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार दंगों में जल रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है।

नीतीश की इफ्तार पर रार: BJP नेता ने ठुकराया न्योता, कहा- बिहार जल रहा है और CM पार्टी कर रहे हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। इस इफ्तार पार्टी में राज्यपाल समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। सीएम नीतीश कुमार की ओर से भाजपा नेताओं को भी इफ्तार की पार्टी का न्योता दिया गया है। हालांकि, भाजपा ने इफ्तार की पार्टी में जाने से साफ मना कर दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है। बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार दंगों में जल रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है।

रमजान महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के दो दिन बाद ही यानी 9 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजद की ओर से भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राजद ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि रामनवमी पर बिहार सासाराम और नालंदा के कई इलाकों में हिंसा हुई। इस हिंसा को लेकर भाजपा महागठबंधन की सरकार पर हमलावर है। ऐसे में नीतीश कुमार का इफ्तार पार्टी देना चर्चा का विषय बन गया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...