Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 123

बाढ़ की चपेट में उत्तर प्रदेश के 21 जिले, सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार कर रहे मानिटरिंग

उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में राप्ती रोहिन और सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पीडि़त परिवारों के साथ है।

बाढ़ की चपेट में उत्तर प्रदेश के 21 जिले, सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार कर रहे मानिटरिंग

उत्तर प्रदेश के साथ ही पर्वतीय प्रदेशों में बीते दिनों लगातार वर्षा तथा पहाड़ के उफान पर होने से उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर है। अब भले ही मौसम साफ है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समस्या बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के बाढ़ की चपेट में आने वाले 21 जिलों को लेकर बेहद संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के साथ ही गोरखपुर में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से वार्ता करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को युद्धस्तर पर राहत सामग्री वितरित की जाए। इसके साथ ही साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए नाव एवं मोटर बोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। अलावा बाढ़ या अन्य आपदा से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को तत्काल चार लाख रुपये की सहायता दी जाए।

21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित
राज्य के 21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा के साथ शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें से अधिकांश जिलों का दौरा कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज तथा गोरखपुर के बाढ़ प्रभावितों क्षेत्रों में जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिन के दौरे पर पहुंचे और कल ही बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले। आज मुख्यमंत्री शुक्रवार को महराजगंज की एक और गोरखपुर की दो तहसीलों में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।

राप्ती, रोहिन और सरयू खतरे के निशान से ऊपर
उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में राप्ती, रोहिन और सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में राप्ती, सरयू और रोहिन नदियों में आई बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों के बाढग़्रस्त इलाकों का हाल भी जाना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज महराजगंज तथा गोरखपुर का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से महराजगंज जिले में धानी ब्लाक में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद गोरखपुर के जेपी इंटर कालेज कैंपियरगंज पहुंचेंगे। यहां भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद 11.45 बजे सहजनवा के मुरारी इंटर कालेज पहुंचेंगे। यहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे और फिर वहां से वाराणसी रवाना हो जाएंगे।

खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं नदियां
गंगा नदी बदायूं (कचला ब्रिज) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शारदा नदी लखीमपुर खीरी (पलियाकलां एवं शारदानगर) में, घाघरा नदी बाराबंकी (एल्गिन ब्रिज), अयोध्या और बलिया (तुर्तीपार) में, राप्ती नदी बलरामपुर, सिद्धार्थनगर (बांसी) और गोरखपुर (रिगौली व बर्ड घाट) में, बूढ़ी राप्ती नदी सिद्धार्थनगर (ककरही) एवं कुन्हरा नदी सिद्धार्थ नगर (उसका बाजार), रोहिन नदी महराजगंज (त्रिमोहिनीघाट) तथा कुआनो नदी गोण्डा (चन्द्रदीप घाट) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

इन जिलों में बाढ़ का कहर
वर्तमान में प्रदेश के 21 जनपद बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आजमगढ़, महराजगंज, बरेली, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, मऊ, कुशीनगर, बलिया, अम्बेडकर नगर, पीलीभीत, देवरिया तथा शाहजहांपुर शामिल हैं। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...