COVID-19 Update: यूपी में मंगलवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 335 कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि
यूपी में 28 फरवरी के बाद मंगलवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए तीसरी लहर के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
यूपी में 28 फरवरी के बाद मंगलवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। तीसरी लहर के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 335 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं, 265 मरीज रिकवर भी हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या अब 1687 हो चुकी है।
इस दौरान महज 92 हजार 726 सैंपल की जांच हुई है। सबसे ज्यादा केस गौतमबुद्धनगर में रिपोर्ट हुए हैं। यहां 170 पॉजिटिव केस आएं है। वहीं, गाजियाबाद में 74 और लखनऊ में 13, मेरठ में 11, आगरा और वाराणसी में नौ और कानपुर नगर में आठ केस रिपोर्ट हुए हैं।
एक दिन 92 हजार 726 सैंपल की जांच हुई
यूपी में एक दिन में 92 हजार 726 सैंपल की जांच हुई। इससे पहले बीते सप्ताह ही सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में डेली टेस्टिंग काउंट को बढ़ाकर डेढ़ लाख तक ले जाने के निर्देश दिए थे। सरकारी आंकड़ों की माने तो प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 16 लाख 4 हजार 228 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं, अब तक 20 लाख 49 हजार 679 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
यूपी में बीते दिनों का कोरोना ट्रेंड
तारीख
| केस
|
11 अप्रैल
| 14 केस
|
12 अप्रैल
| 37 केस
|
13 अप्रैल
| 55 केस
|
14 अप्रैल
| 90 केस
|
15 अप्रैल
| 108 केस
|
16 अप्रैल
| 10 केस
|
17 अप्रैल
| 135 केस
|
18 अप्रैल
| 115 केस
|
19 अप्रैल
| 163 केस
|
20 अप्रैल
| 170 केस
|
21 अप्रैल
| 205 केस
|
22 अप्रैल
| 226 केस
|
23 अप्रैल
| 212 केस
|
24 अप्रैल
| 213 केस
|
25 अप्रैल
| 210 केस
|
26 अप्रैल
| 203 केस
|
27 अप्रैल
| 261 केस
|
28 अप्रैल
| 220 केस
|
29 अप्रैल
| 295 केस
|
30 अप्रैल
| 278 केस
|
01 मई
| 269 केस
|
02 मई
| 193 केस
|
03 मई
| 335 केस
|
लखनऊ में पॉजिटिव केस की संख्या
लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस अलीगंज में पाए जा रहे हैं। तीसरी लहर में भी यही सबसे ज्यादा संक्रमित मिले थे। मंगलवार को अलीगंज में 3, आलमबाग में 2, चिनहट में 4, मोहनलालगंज में 1, सिल्वर जुबली में 1 और सरोजनी नगर में 1 पॉजिटिव केस मिले हैं। 13 पॉजिटिव आएं मरीजों में 2 कांटेक्ट ट्रेसिंग, ट्रेवल हिस्ट्री वाले 2 और सर्जरी से पहले टेस्ट में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखनऊ में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 130 है।
लखनऊ में 2 और बच्चे मिले पॉजिटिव
लखनऊ के जीडी गोयनका स्कूल में 5वीं में पढ़ने वाली एक बच्ची समेत कुल दो स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूल के प्रभारी सर्वेश गोयल ने बताया कि पॉजिटिव आने के बाद अगले दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिया गया था। इस बीच ईद के कारण भी 3 मई को छुट्टी रही। अब गुरुवार को स्कूल फिर से खुलेगा। स्कूल परिसर का सैनिटाइजेशन करा दिया गया है।
मिलेनियम स्कूल में भी एक स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर है। इससे पहले भी मिलेनियम स्कूल में स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साउथ सिटी के इस स्कूल में स्वास्थ्य विभाग ने 82 लोगों के सैंपल टेस्टिंग के लिए उठाएं थे। तीसरी लहर के बाद अब तक लखनऊ में करीब एक दर्जन से स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाएं जा चुके हैं।
31 करोड़ 56 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण
चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 56 लाख 64 हजार 802 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 15 करोड़ 30 लाख 684 को पहली डोज और 13 करोड़ 10 लाख 900 को दोनों डोज लग चुकी हैं। यूपी में इसके अलावा 15 से 17 साल के बीच के 1 करोड़ 33 लाख 73 हजार 79 को पहली डोज व 94 लाख 42 हजार 88 को दोनों डोज लगा दी गई हैं।
वहीं, 12 से 14 वर्ष के 54 लाख 26 हजार 522 बच्चों को पहली डोज और 4 लाख 36 हजार 773 को दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं, प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 28 लाख 20 हजार 917 है। सोमवार को एक दिन में 4 लाख 27 हजार 738 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।