Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 336

लखनऊ: दत्तात्रेय होसबाले ने किया राष्ट्रधर्म के विशेषांक ‘राष्ट्रीय विचार-साधना’ का लोकार्पण

गन्ना संस्थान सभागार में राष्ट्रधर्म (मासिक) पत्रिका के विशेषांक ‘राष्ट्रीय विचार-साधना’ का हुआ लोकार्पण।

लखनऊ: दत्तात्रेय होसबाले ने किया राष्ट्रधर्म के विशेषांक ‘राष्ट्रीय विचार-साधना’ का लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के सभागार में राष्ट्रधर्म मासिक पत्रिका के विशेषांक ‘राष्ट्रीय विचार-साधना’ अंक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरकार्यवाह ने राष्ट्रधर्म की वेबसाईट का भी शुभारम्भ किया। 

इस अवसर पर बोलते हुए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि- बौद्धिक गुलामी से मुक्ति के लिए राष्ट्रधर्म का प्रकाशन शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को राजनीतिक स्वतंत्रता तो मिल गयी लेकिन बौद्धिक स्वतंत्रता नहीं मिली। बौद्धिक गुलामी से मुक्ति के लिए ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेई ने राष्ट्रधर्म का प्रकाशन शुरू किया। 

उन्होंने कहा कि- अपने विचार को पकड़कर जिस अधिष्ठान पर राष्ट्रधर्म चला है, उसको न छोड़ते हुए वैचारिक यात्रा जारी है। देश स्वाधीन होने के 15 दिन के अंदर देश की जनता के प्रबोधन के लिए राष्ट्रधर्म शुरू हुआ। राष्ट्रधर्म के पहले अंक में छपी अटल जी की कविता हिन्दू तन मन हिन्दू जीवन रग-रग हिन्दू मेरा परिचय ने राष्ट्रधर्म क्या है? इसका परिचय कराया। 

होसबाले ने कहा कि ‘कृण्वन्तो विश्वमार्यम्’ राष्ट्रधर्म को ध्येय वाक्य है। सारे विश्व का कल्याण होना चाहिए यह भारत की मिट्टी का स्वभाव है। यहां के लोग छोटे मन से सोचते नहीं है। ‘‘राष्ट्रधर्म तो कल्पवृक्ष है संघ शक्ति धु्रवतारा है, भारत फिर से जगद्गुरू हो यह संकल्प हमारा है।’’ राष्ट्रधर्म की इन दो पंक्तियों में राष्ट्रधर्म का उद्देश्य स्पष्ट हो जाता है। 

सरकार्यवाह ने कहा कि- स्वाधीनता की प्रथम किरणें जब आयीं तब भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प राष्ट्रधर्म ने लिया। राष्ट्रधर्म वैचारिक अधिष्ठान को लेकर चल रहा है। राष्ट्रधर्म को भूलकर हम कुछ भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और पत्रकारिता लोकतंत्र के इन चारों स्तम्भों में सामंजस्य होना चाहिए। 

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि- देश की हर क्षेत्र में उन्नति और प्रगति होनी चाहिए लेकिन वैचारिक स्पष्टता और वैचारिक शुद्धता भी चाहिए। आर्य द्रविड़ मिथक को स्थापित करने का प्रयास इस देश में किया गया। भारत एक देश है ही नहीं ऐसी बातें कही गयीं। अंग्रेजों के जमाने से शुरू हुआ षड़यंत्र आजादी के 75 वर्षों तक जारी रहा। सरकार्यवाह ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद भी भारत की संसद में बजट शाम पांच बजे पेश होता था। अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने यह परम्परा बदली। राजपथ को कर्तव्यपथ बनाने का काम हुआ। देश को  मानसिक गुलामी से बाहर लाना होगा। 

होसबाले ने कहा कि भारत एक राष्ट्र एक जन एक संस्कृति है। विविधता यहां का सौन्दर्य है। हम सब एक हैं। विविधता के साथ हम युगों से साथ रहते आये हैं। इस एकता एकात्मता को हम सब भारत के लोगों ने पकड़कर रखा है। इसे तोड़ने के लिए अंग्रेजों ने प्रत्यन किया। हमारे इतिहास को गलत ढ़ंग से पेश किया गया। मानसिक गुलामी को तिलांजलि देनी चाहिए इस दिशा में राष्ट्रधर्म प्रयास कर रहा है। राष्ट्रधर्म का जन प्रबोधन का कार्य हमेशा आगे बढ़ता रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) दिनेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि देशवासियों में चेतना जगाने के लिए राष्ट्रधर्म की स्थापना की गयी थी। दिनेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जो इस राष्ट्र में रहता है वह किसी धर्म को माने लेकिन राष्ट्रधर्म सबसे ऊपर है। राष्ट्र पर जब भी कोई आपदा आती है तो प्रत्येक भारतवासी उसके साथ खड़ा हो जाता है यही राष्ट्रधर्म है। 

वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने कहा कि विचार पत्रिका तटस्थ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार को पक्षपात नहीं करना चाहिए। के.विक्रम राव ने कहा कि देश में त्रिभाषा फार्मूला लागू होना चाहिए। 

राष्ट्रधर्म के संपादक प्रो. ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि देश के विभाजन के बाद देश उद्देलित था। क्रांतिकारियों की अवज्ञा की जा रही थी। ऐसे समय में राष्ट्रधर्म ने वैज्ञारिक यज्ञ शुरू करने का काम किया था। 

इस अवसर पर सरकार्यवाह ने राष्ट्रधर्म के पूर्व संपादक आनन्द मिश्र अभय और वीरेश्वर द्विवेदी का सम्मान किया। इसके अलावा राष्ट्रधर्म की संपादन टोली, विज्ञापन प्रतिनिधियों और  अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल, अवधप्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल, राष्ट्रधर्म के प्रभारी सर्वेश द्विवेदी, राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोजकांत,  क्षेत्र प्रचारक प्रमुख नरेन्द्र सिंह, अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख डा. अशोक दुबे, विश्व संवाद केन्द्र के प्रमुख डा. उमेश, प्रान्त प्रचारक प्रमुख यशोदानन्द प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रधर्म के प्रबंधक डा. पवन पुत्र बादल ने किया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...