IPL के विवाद के बाद अनुष्का संग मंदिर पहुंचे विराट कोहली, यूजर्स बोले- पहले लड़ाई करो फिर मंदिर जाओ
अनुष्का और विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे ये कपल एक मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों दोनों नीम करोली बाबा के दर्शन करने उत्तराखंड पहुंचे थे।
बॉलीवुड अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। अनुष्का के बर्थडे पर पति विराट ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। वहीं अब इस कपल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ये कपल एक मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।
विराट संग मंदिर पहुंचीं अनुष्का
हाल ही में अनुष्का शर्मा विराट कोहली की टीम का मैच देखने के लिए लखनऊ पहुंची थीं। अब विराट और अनुष्का भगवान के दर्शन करने पहुंचे। इस वीडियो में विराट धोती पहने नजर आ रहे है। उनके माथे पर टिलक और गले में फूलों की माला भी नजर आ रही है। वहीं अनुष्का के माथे पर भी टिलक और गले में माला नजर आ रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले अनुष्का और कोहली को कही बार मंदिर और देव स्थान पर देखा जा चुका है। इससे पहले दोनों उत्तराखंड के नैनीताल के हनुमानगढ़ में हनुमान समेत देवी देवताओं और नीम करोली बाबा के दर्शन किए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
यूजर ने किए कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद भगवान के दर्शन। वहीं दूसरे ने लिखा- पहले लड़ाई करो फिर मंदिर जाओ। जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में अभी एक मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद देखने को मिला था।
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म
अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने वाली है। जल्द झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की ये अपकमिंग फिल्म नाम चकदा एक्सप्रेस है।