मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगी
जिला | तापमान(डिग्री सेल्सियस |
झांसी | 45.5 |
प्रयागराज | 45.0 |
वाराणसी | 44.4 |
कानपुर | 44.9 |
आगरा | 43.7 |
मेरठ में एक दिन के राहत के बाद गर्मी ने फिर प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। मंगलवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा।
वाराणसी में पश्चिम से आती शुष्क और गर्म हवाओं ने पूरा वातावरण गर्म कर दिया है। बुधवार को एक बार फिर पारा औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 18 अप्रैल को पारा 45.2 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार का तापमान इससे महज एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं।
प्रयागराज में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले वाले दिनों में पारा और ऊपर जाएगा। अगले दस दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। 28 से 30 अप्रैल तक लू चलेगी।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...