Odisha Coronavirus News Updateओड़िशा में कोरोना संक्रमण के 461 नए मामलों की पुष्टि हुई है। नुआपड़ा जिले से आज सर्वाधिक 86 मामले सामने आए हैं जबकि खुर्दा जिले से 69 सुन्दरगड़ जिले से 62 कालाहांडी जिले से 36 बरगड़ जिले से 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओड़िशा में कोरोना संक्रमण के मामले आज शुक्रवार को 400 के पार पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में आज भी 461 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 272 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 189 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। ये संक्रमित मरीज प्रदेश के 24 जिले एवं स्टेट पुल से हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नुआपड़ा जिले से आज सर्वाधिक 86 मामले सामने आए हैं जबकि खुर्दा जिले से 69, सुन्दरगड़ जिले से 62, कालाहांडी जिले से 36, बरगड़ जिले से 32 लोग संक्रित पाए गए हैं। उसी तरह से बरगड़ जिले से 32, अनुगुल जिले से 27, कटक जिले से 22 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बालेश्वर जिले से 16, सम्बलपुर जिले से 16, स्टेट पुल में 15, झारसुगुड़ा जिले से 13, पुरी जिले से 9, नवरंगपुर जिले से 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जाजपुर जिले से 8, रायगड़ा जिले से 7 गंजाम जिले से 5, भद्रक जिले से 5 लोग संक्रमित होने की जानकारी राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली है। इसके अलावा मयूरभंज जिले से 4, कंधमाल जिले से 4, सोनपुर जिले से 4, कोरापुट जिले से 4, बलांगीर जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 2, केन्दुझर जिले से 2 लोग संक्रमित मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 41 हजार 772 तक पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 3 लाख 37 हजार 212 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1921 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2 हजार 586 तक पहुंच गई है, जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अच्छी बात यह है कि आज कोरोना से प्रदेश में एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...