ट्विटर पर क्या बोले नेताजी, जाने यहां
आज ट्विटर पर नेताओं ने क्या कहा? जानें इनका आज का मुख्या ट्वीट।
भाजपा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर हमला बोला, "ईंधन के बेतहाशा बढ़ते दामों पर जब न कोई सरकारी नियंत्रण, न शासन, न प्रशासन, न प्रबंधन, न ही नियमन है और अगर सब कुछ बाज़ार के हवाले ही है तो फिर पेट्रोल, डीज़ल, गैस का मंत्रालय किसलिए। इस मंत्रालय को तत्काल भंग कर देना चाहिए! भाजपाई-महंगाई जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन कर रही है।"
उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमे लिखा की, "जनता पूछ रही है कि प्रदेश भर में भाजपा से संबद्ध लोगों के अनगिनत अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र क्यों नहीं चल रहा है। सवाल ये है कि अवैध निर्माणकर्ता भाजपाइयों को कौन बचा रहा है और किसलिए बचा रहा है। वैध-अवैध के नियम क्या दल देखकर लगाए जाएंगे?"
यूपी एमएलसी चुनाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया की, "उत्तर प्रदेश में आज स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव हेतु मतदान होना है। सभी पात्र सम्मानित मतदाता गण विकास, राष्ट्रवाद व सुशासन की विजय के लिए अवश्य मतदान करें। आपका एक मत 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की निर्माण यात्रा को संबल प्रदान करेगा।"