चित्रकूट जिले के नयागांव थाना अंतर्गत गुप्तगोदावरी मार्ग पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, 40 लोग घायल हैं।
उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले के नयागांव थाना अंतर्गत गुप्तगोदावरी मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, 40 लोग घायल हैं। सूचना पर सतना डीएम व एसपी पहुंचे और घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया।
ज्यादा घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
मैहर देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी बस चित्रकूट आ रही थी। बताया गया कि बस में 45 लोग सवार थे। गुप्त गोदावरी के पास सामने से तेज गति से आ रही टेंपो को बचाने के चक्कर में बच चालक का संतुलन बिगड़ गया।
बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। कोई खिड़की और कोई बस के आगे व पीछे के टूटे शीशे से घबराया हुआ बाहर निकला। कई यात्री तो बस के भीतर से छिटक कर खुद ही बाहर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर नया गांव थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सतना जिलाधिकारी अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल से घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच पता चला कि बस मेें सवार मनुआ (50) पत्नी मिंटू (निवासी सिसवा आंबेडकर नगर अकबरपुर) की मौत हो गई।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...