सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही उनका लक्ष्य है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर उत्साहित हैं राजभर।
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही उनका लक्ष्य है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर उत्साहित हैं राजभर। उन्होनें कहा कि अखिलेश यादव से तमाम मुद्दों पर बात हो गई है। बुधवार को लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आगामी 27 अक्तूबर को मऊ के हलधरपुर में भागीदारी मोर्चा और सपा के गठबंधन का औपचारिक ऐलान होगा, जिसमें मोर्चा के सहयोगी भी होंगे।
इससे पहले राजभर ने बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विट कर दी और उन्होनें सपा के साथ आने की घोषणा कर दी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि 'अबकी बार, भाजपा साफ! सपा और सुभासपा मिलकर साथ आए। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।'
उन्होंने अखिलेश के साथ फोटो व वीडियो भी जारी किया। साथ ही कुछ देर बात प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा को सत्ता से बदखल करने का दावा किया। उन्होंने इस गठबंधन में शिवपाल यादव होंगे या नहीं, इसे लेकर गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 27 तक इंतजार कीजिए, सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि पार्टी महासचिव अरविंद राजभर ने मऊ के मंच पर ओवैशी सहित कई अन्य सहयोगियों के मौजूद रहने की बात कही। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा की ओर से न्योता मिलने पर हमने उनसे बात की। जातीय जनगणना, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करना, महंगाई कम करने, घरेलू बिजली का बिल माफ करने, रोजगार देने सहित हमारी कई मुद्दों पर उन्होंने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई और अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। उन्होंने भाजपा को पिछड़ों और अति पिछड़ों का विरोधी बताया।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...